facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट और नेटफ्लिक्स में हुई बड़ी डील, अब प्लस मेंबर्स को महीने में 4 ऑर्डर पर मिलेंगे फ्री प्लानबिल्डर ने समय पर नहीं दिया घर? जानें ‘RERA’ में शिकायत दर्ज करने व मुआवजा पाने का पूरा तरीकामहाराष्ट्र में जमीन धोखाधड़ी होगी खत्म, अब ब्लॉकचेन तकनीक से होगा जमीनों का पंजीकरण और टोकनाइजेशनक्या भारत की विकास दर को रोक देगी भीषण गर्मी? वर्ल्ड बैंक का दावा: अर्थव्यवस्था व नौकरियों पर बड़ा खतराTCS, Tata Power या Tata Steel? टाटा ग्रुप की पांच कंपनियों पर ब्रोकरेज मेहरबान, चेक करें नए टारगेट प्राइसजुलाई की झमाझम बारिश के बाद झटका! अगस्त-सितंबर में कम बारिश का अनुमानShare Market: Sensex 78,000 के पार, Nifty 24,383 के ऊपर… अब आगे क्या होगा?सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभ

India-US Relations: बढ़ते रहेंगे अमेरिका से व्यापारिक संबंध

Advertisement

भारत-अमेरिका आर्थिक संबंध दो दशकों से मजबूत; राजनीतिक बदलावों के बावजूद व्यापार में वृद्धि: वाणिज्य सचिव बड़थ्वाल

Last Updated- November 14, 2024 | 11:24 PM IST
India and US

वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका के साथ भारत के संबंध दो दशक से ज्यादा समय से लगातार बढ़ रहे हैं, शासन चाहे जिसका भी रहा हो। वाणिज्य विभाग द्वारा संकलित आंकड़ों के मुताबिक भारत से अमेरिकी आयात की संयुक्त सालाना वृद्धि दर (सीएजीआर) 2001 से 2023 के बीच 10.48 प्रतिशत रही है। वहीं विश्व से अमेरिका के कुल आयात में वृद्धि दर इस दौरान सिर्फ 4.76 प्रतिशत रही है।

इस अवधि के दौरान अमेरिका के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों रिपब्लिकन और डेमोक्रेट का शासन रहा है और राजनीति से इतर इस कारोबारी वृद्धि को बढ़ावा मिला है। बड़थ्वाल ने संवाददाताओं से कहा कि इससे भारत के साथ आर्थिक जुड़ाव को लेकर दोनों दलों के समर्थन का पता चलता है।

इसके अलावा दोनों देश विभिन्न समझौतों के माध्यम से मजबूती से जुड़े हुए हैं, जिनमें इंडो पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्परिटी (आईपीईएफ) व अन्य द्विपक्षीय समझौते शामिल हैं। बड़थ्वाल का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका में हुए चुनाव के प्रचार के दौरान चुने गए राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का भारत और अमेरिका के खिलाफ रुख आलोचनात्मक रहा है, जिसमें वह अमेरिका फर्स्ट की नीति पर जोर दे रहे थे।

Advertisement
First Published - November 14, 2024 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement