अर्थव्यवस्था

India’s Services PMI: सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, फरवरी में 12 वर्षों के उच्चतम स्तर पर

Published by
बीएस वेब टीम
Last Updated- March 03, 2023 | 4:51 PM IST

सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में फरवरी महीने के दौरान वृद्धि दर 12 वर्षों के उच्च स्तर पर रही। शुक्रवार को जारी एक मंथली सर्वेक्षण में यह कहा गया। उत्पादन में आई तेजी और लागत में कमी की वजह से देश के सर्विस सेक्टर का प्रदर्शन बीते महीने शानदार रहा।

S&P Services PMI फरवरी महीने में बढ़कर 59.4 तक पहुंच गया। जनवरी में यह 57.2 पर था।

Services PMI लगातार 19वें महीने 50 अंक से अधिक है। परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) की भाषा में 50 से अधिक अंक गतिविधियों में विस्तार को दर्शाता है, जबकि 50 से कम अंक का अर्थ संकुचन (contraction)  है।

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में अर्थशास्त्र की सहायक निदेशक पॉलियाना डी लीमा (Pollyanna De Lima) ने कहा कि  सर्विस सेक्टर ने जनवरी में जो गति खोई थी, फरवरी में उसने उससे ज्यादा हासिल कर लिया। मांग में मजबूती आने और प्रतिस्पर्धी कीमतों के बदौलत फरवरी में सर्विस सेक्टर में तेजी आई।

इस बीच एसएंडपी ग्लोबल इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट सूचकांक जो सेवाएं एवं विनिर्माण उत्पादन का संयुक्त रूप से आकलन करता है वह जनवरी के 57.5 से बढ़कर फरवरी में 9 हो गया।

First Published : March 3, 2023 | 12:18 PM IST