अर्थव्यवस्था

अक्टूबर में निर्यात 11.8% घटकर 34.38 अरब डॉलर रहा; व्यापार घाटा बढ़कर 41.68 अरब डॉलर पर पहुंचा

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि अमेरिका को निर्यात अक्टूबर 2024 में घटकर 6.3 अरब डॉलर रह गया, जबकि पिछले साल यह 6.9 अरब डॉलर था

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- November 17, 2025 | 5:06 PM IST

भारत के निर्यात में अक्टूबर महीने में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वाणिज्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश का निर्यात 11.8% घटकर 34.38 अरब डॉलर रह गया। वहीं दूसरी ओर, आयात 16.63% बढ़कर 76.06 अरब डॉलर पहुंच गया, जिसके चलते अक्टूबर महीने का ट्रेड डेफिसिट (व्यापार घाटा) बढ़कर 41.68 अरब डॉलर हो गया।

सोने-चांदी के आयात में भारी उछाल

रिपोर्ट के अनुसार, आयात में अचानक आई तेज बढ़ोतरी की मुख्य वजह सोने और चांदी के आयात में उछाल है।

  • सोने का आयात अक्टूबर में बढ़कर 14.72 अरब डॉलर पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 4.92 अरब डॉलर था।
    यह बढ़ोतरी भारत के कुल आयात बिल पर बड़ा प्रभाव डाल रही है।

Also Read: भारत ने अमेरिका से मांगा ब्रिटेन जैसा करार, लाखों भारतीय श्रमिकों को बड़ी राहत संभव

अमेरिका को निर्यात में गिरावट

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि अमेरिका को निर्यात अक्टूबर 2024 में घटकर 6.3 अरब डॉलर रह गया, जबकि पिछले साल यह 6.9 अरब डॉलर था।

अप्रैल- अक्टूबर में मामूली बढ़त

चालू वित्त वर्ष (FY26) के अप्रैल से अक्टूबर के बीच के आंकड़ों में,

  • भारत का कुल निर्यात 0.63% बढ़कर 254.25 अरब डॉलर हुआ
  • आयात 6.37% बढ़कर 451.08 अरब डॉलर पर पहुंच गया

कुल मिलाकर, अक्टूबर में निर्यात कमजोर रहा और आयात में बढ़ोतरी के कारण देश का व्यापार घाटा काफी बढ़ गया है।

First Published : November 17, 2025 | 4:48 PM IST