facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

FY26 में भारत की GDP ग्रोथ 7% से अधिक रहने की उम्मीद, $4 ट्रिलियन के आंकड़े को पार करेगी अर्थव्यवस्था: CEA

Advertisement

उन्होंने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की शुरुआत भी मजबूत रही है और इसके संकेत बेहद उत्साहजनक हैं

Last Updated- November 28, 2025 | 7:40 PM IST
Chief Economic Advisor (CEA) V Anantha Nageswaran
भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन | फाइल फोटो

भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में देश की जीडीपी ग्रोथ 7 प्रतिशत या उससे अधिक रहने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की शुरुआत भी मजबूत रही है और इसके संकेत बेहद उत्साहजनक हैं।

जुलाई–सितंबर 2025 की दूसरी तिमाही के ताजा आंकड़े इस रफ्तार की गवाही देते हैं। इस दौरान देश का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। पिछले साल इसी तिमाही में यह दर केवल 5.6 प्रतिशत थी, जबकि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी 7.8 प्रतिशत बढ़ी थी। यानी दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था और तेजी पकड़ चुकी है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रियल जीडीपी बढ़कर 48.63 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 44.94 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं नॉमिनल जीडीपी 8.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 85.25 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जबकि एक वर्ष पहले यह आंकड़ा 78.40 लाख करोड़ रुपये था।

Also Read: भारत की GDP ग्रोथ दूसरी तिमाही में 8.2% रही, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर ने दी अर्थव्यवस्था को रफ्तार

नागेश्वरन के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में मांग लगातार मजबूत बनी हुई है, जबकि शहरी इलाकों में खरीदारी तेज गति से बढ़ रही है। हाल ही में जीएसटी दरों में की गई कमी ने भी आर्थिक गतिविधियों को गति देने में अहम भूमिका निभाई है।

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने भरोसा जताया कि मौजूदा गति को देखते हुए भारत चालू वित्त वर्ष में ही 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का स्तर पार कर लेगा।

गौरतलब है कि पहली तिमाही के आंकड़े जारी करते समय नागेश्वरन ने 2025-26 के लिए 6.3 से 6.8 प्रतिशत की ग्रोथ का अनुमान जताया था। इस हफ्ते आईएमएफ ने भी 6.6 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान पेश किया था। लेकिन दूसरी तिमाही के मजबूत आंकड़े बताते हैं कि भारत इन दोनों अनुमानों को आसानी से पीछे छोड़ सकता है।

Advertisement
First Published - November 28, 2025 | 7:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement