facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

भारत ने की इंडोनेशियाई मांग खारिज

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 11:40 PM IST

भारत ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए पाम ऑयल पर डयूटी में और कटौती की इंडोनेशिया की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है।


इंडोनेशिया ने दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान के साथ चल रही मुक्त व्यापार संधि (एफटीए) वार्ता में यह मांग रखी थी। इसके अलावा भारत ने इंडोनेशिया से कहा है कि वह अपनी प्रस्तावित नकारात्मक सामान की सूची को और छोटा करे जिन पर डयूटी में कोई कटौती नहीं होगी। दोनों देशों के अधिकारी जून में होने वाली बैठक में इस मसले का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।


एक सरकारी सूत्र ने बताया कि वाणिज्य मंत्री कमलनाथ ने 3 मई को इंडोनेशिया के  शहर बाली में आयोजित आसियान देशों के वाणिज्य मंत्रियों की बैठक में भारत के रूख को स्पष्ट कर दिया था। एक सरकारी सूत्र ने बताया कि  भारत ने साफ कहा कि और कटौती का अध्याय अब समाप्त हो जाना चाहिए। 


इंडोनेशिया को छोड़ किसी भी अन्य आसियान देश ने अतिरिक्त डयूटी कटौती का मामला नहीं उठाया है। इन देशों में मलेशिया भी शामिल है जो पाम ऑयल का सबसे बड़ा निर्यातक है।


इंडोनेशिया ने कच्चे पाम ऑयल पर 20 प्रतिशत और रिफाइंड पाम ऑयल पर 30 प्रतिशत की कटौती की मांग कर आसियान वार्ता को एक नया मोड़ दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक यह बात चल रही थी कि इंडोनेशिया को अलग रखते हुए आसियान के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर लिए जांए तथा इंडोनेशिया के साथ बातचीत जारी रखी जाए।  हालांकि भारत ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।


भारत ने बढ़ती मुद्रास्फीति से निबटने के लिए 1 अप्रैल को रिफाइंड पाम ऑयल पर डयूटी में 7.5 प्रतिशत की एकतरफा कटौती की थी और कच्चे पाम ऑयल पर बिल्कुल शून्य कर दिया गया। द्विपक्षीय व्यापार वार्ताओं में डयूटी में एकतरफा कटौती के खास मायने नहीं होते हैं और इसे बाद में वापस भी लिया जा सकता है। भारत इंडोनेशिया और मलयेशिया से अपनी जरूरत का 50 प्रतिशत पाम ऑयल आयात करता है।


एक सूत्र ने कहा कि भारत ने इंडोनेशिया को अपनी नकारात्मक सूची के बारे में अपनी पेशकश में सुधार करने को कहा है।  भारत ने नकारात्मक सूची में 14.5 प्रतिशत कटौती का प्रस्ताव किया था, लेकिन इसमें 5 प्रतिशत की ही कटौती की गई। इंडोनेशिया ने भारत के रुख पर विचार करने के लिए कुछ समय मांगा।  अगले दौर की वार्ता जून में प्रस्तावित है।

Advertisement
First Published - May 14, 2008 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement