facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल के संकट में कौन से शेयर करा सकते हैं कमाई? ब्रोकरेज ने चुने दो ऑयल स्टॉक्समहिलाओं के लिए रोजगार की चुनौती बढ़ी, जून में महिला बेरोजगारी दर 15 महीने के हाई परRBI का नया मसौदा: बैंकों-NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्थाFD या बैंक शेयर? 5 साल में किसने बनाई ज्यादा दौलत, एक्सपर्ट ने बताया किसके लिए कौन सा विकल्प बेस्टभारत-यूके FTA लागू, पहले दिन 14 करोड़ डॉलर का निर्यात; 2030 तक 100 अरब डॉलर का टारगेटभारत के फैसले का असर! बंधुआ मजदूरी पर सख्ती के बाद अमेरिका भारतीय सामानों पर टैरिफ में दे सकता है बड़ी राहतStock Market Update: हरे निशान में बाजार! सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार; IT इंडेक्स 1% उछलाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! नई यूरिया नीति को हरी झंडी, आयात घटेगा और हजारों नौकरियां आएंगीमहंगाई के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, क्या RBI अब बढ़ा सकता है ब्याज दरें?ब्लॉक डील और QIP का खेल! जून में Mutual Funds ने इन 10 शेयरों में झोंके 32,000 करोड़ रुपये

बिजली उत्पादन के लिए भारत को चाहिए ज्यादा प्राकृतिक गैस

Advertisement

अगस्त में सूखा मौसम रहने के कारण बिजली की मांग रिकॉर्ड पर पहुंच गई। साथ ही पनबिजली, पवन ऊर्जा के उत्पादन में भी कमी आई है।

Last Updated- September 06, 2023 | 10:36 PM IST
free electricity

भारत ने बिजली उत्पादन में अतिरिक्त मात्रा में प्राकृतिक गैस के इस्तेमाल के साथ इकाइयों से कहा है कि बिजली संयंत्रों के रखरखाव के काम में तेजी लाई जाए। रॉयटर्स ने उस सरकारी नोट को देखा है, जिसमें बिजली की कटौती को रोकने के आपातकालीन कदमों के तहत ये निर्देश दिए गए हैं।

आपात कानून में बिजली संयंत्रों को उत्पादन बढ़ाने के वास्ते आयातित कोयले से संयंत्र चलाने के लिए बाध्य किया गया है और यह कदम उसी नियम का विस्तार है। अगस्त में सूखा मौसम रहने के कारण बिजली की मांग रिकॉर्ड पर पहुंच गई। साथ ही पनबिजली, पवन ऊर्जा के उत्पादन में भी कमी आई है। इसके कारण देश में बिजली की कमी 16 माह के शीर्ष पर पहुंच गई है।

बिजली मंत्रालय ने 5 सितंबर के नोट में कहा है, ‘राज्यों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्होंने जिससे बिजली खरीद समझौता किया है, उन सभी गैस आधारित बिजली संयंत्रों में ज्यादा मांग के दिनों में और गैर सौर बिजली उत्पादन के घंटों बिजली लें।’इसमें कहा गया है कि बंद पड़ी इकाइयों को यथाशीघ्र चालू करने की कवायद की जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया है कि राज्यों को नए अक्षय एवं ताप बिजली संयंत्रों को चालू करने के काम में तेजी लाने की कवायद करनी चाहिए।

इस कदम से प्राकृतिक गैस की मांग में तेजी आ सकती है और भारत को हाजिर बाजार से ज्यादा एलएनजी कार्गो मंगाने पड़ सकते हैं। सरकार के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत का एलएनजी आयात लगातार 3 वित्त वर्षों से घटा है।

मंत्रालय ने कहा है कि आने वाले महीनों के दौरान ज्यादा खरीद की निविदाओं के साथ गेल के गैस आधारित बिजली संयंत्रों को चलाने के लिए अतिरिक्त गैस का इंतजाम करने की योजना बनाई गई है।

बिजली की मांग में तेज वृद्धि

महामारी के बाद से भारत में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है। तेज आर्थिक वृद्धि के कारण फैक्टरियों की मांग बढ़ी है और गर्मी की वजह से परिवारों में बिजली की खपत बढ़ गई है। भारत के बिजली उत्पादन में कोयले से बिजली उत्पादन की हिस्सेदारी 23 मार्च 2023 को समाप्त वर्ष में 73 प्रतिशत रही है। वहीं पवन और सौर ऊर्जा सहित अक्षय ऊर्जा की हिस्सेदारी कुल उत्पादन का 11 प्रतिशत रही है।

एलएनजी की कीमत ज्यादा होने के कारण भारत में गैस से चलने वाले बिजली संयंत्रों में आधे से ज्यादा करीब 25 गीगावॉट बिजली का उत्पादन नहीं हो पाता है। कुल उत्पादन से गैस से चलने वाले संयंत्रों की हिस्सेदारी पिछले एक दशक के 3 प्रतिशत की तुलना में इस समय घटकर 2 प्रतिशत रह गई है, जिसकी प्रमुख वजह एलएनजी की बढ़ी कीमत है।

Advertisement
First Published - September 6, 2023 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement