facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड

भारत में FDI सालाना आधार पर 21% घटा, अप्रैल-जून में $4.9 अरब का निवेश; Q1 में निकासी ने बढ़ाई मुश्किल

Advertisement

आरबीआई आंकड़ों के अनुसार पहली तिमाही में भारत का शुद्ध एफडीआई 21 प्रतिशत घटा, जबकि सकल आवक बढ़ी और अमेरिका, साइप्रस व सिंगापुर से सबसे ज्यादा निवेश आया

Last Updated- August 29, 2025 | 9:55 PM IST
FDI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत में शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) में सालाना आधार पर 21.1 प्रतिशत घटकर 4.91 अरब डॉलर हो गया है, जो अप्रैल-जून 2024 के दौरान 6.22 अरब डॉलर था। शुद्ध एफडीआई देश में सकल आवक और सकल निकासी का अंतर होता है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि देश से ज्यादा धन निकासी और विनिवेश के कारण ऐसा हुआ है। 

 वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में सकल एफडीआई 25.17 अरब डॉलर था, जो एक साल पहले की समान अवधि के 22.77 अरब डॉलर की तुलना में ज्यादा है। सकल एफडीआई अधिक होने से संकेत मिलता है कि भारत निवेश का आकर्षक केंद्र बना हुआ है। 

अप्रैल-जून 2025 के दौरा विदेश में धन लगाए में तेज वृद्धि हुई और आउटवार्ड एफडीआई बढ़कर 7.87 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 4.38 अरब डॉलर था। विदेश में एफडीआई के आंकड़ों से भारतीय इकाइयों द्वारा विदेश में लगाए जा रहे धन का पता चलता है। 

प्रत्यावर्तन/विनिवेश पिछले वर्ष की इसी अवधि के 12.17 अरब डॉलर से बढ़कर 12.38 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक का कहना है कि प्रत्यावर्तन में वृद्धि एक परिपक्व बाजार का संकेत है जहां विदेशी निवेशक आसानी से प्रवेश करते हैं और निकासी कर सकते हैं।

जून 2025 में शुद्ध एफडीआई घटकर आधे से कम 1.07 अरब डॉलर रह गया है, जो जून 2024 में 2.24 अरब डॉलर था। सकल प्रत्यक्ष निवेश 9.26 अरब डॉलर रहा है, जो जून 2024 में 7.61 अरब डॉलर था। जून 2025 में सकल इनवार्ड एफडीआई 4 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया। अमेरिका, साइप्रस और सिंगापुर से कुल एफडीआई आवक में से तीन चौथाई से ज्यादा आया है। रिजर्व बैंक के बुलेटिन के मुताबिक कंप्यूटर सेवाओं, विनिर्माण और निर्माण क्षेत्र में सबसे ज्यादा धन आया है। 

Advertisement
First Published - August 29, 2025 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement