facebookmetapixel
Advertisement
BS Ubharta Purvanchal: बढ़ते उत्तर प्रदेश में बैंकिंग क्षेत्र के लिए हैं असीमित अवसरBS Ubharta Purvanchal: धार्मिक पर्यटन से चमकी काशी पूर्वांचल का चमकना बाकीरियल एस्टेट में लखनऊ-नोएडा को पीछे छोड़ UP का सबसे महंगा शहर बना वाराणसी, VDA ला रहा नया टाउनशिप प्लानBS Ubharta Purvanchal: हस्तशिल्प, MSME और पर्यटन से चमकेगी वाराणसी की अर्थव्यवस्थाEditorial: विक्रम-1 की ऐतिहासिक उड़ान ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में खोले निजी भागीदारी के दरवाजे भारत के बड़े शहरों की हकीकत: एक जैसे नहीं रोजगार, वेतन और महिलाओं के अवसरसुधारों में देरी यानी सुधारों से इनकार, अब रोजमर्रा का हिस्सा बनें सुधारFIFA World Cup 2026: रिकॉर्ड कमाई के बीच कौन बना सबसे बड़ा विजेता और किसे हुआ नुकसान?संसद के मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ा, नीट पेपर लीक-राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष का जोरदार हंगामाभारत को मिला पहला डेंगी वैक्सीन: DCGI ने Takeda के QDENGA को दी मंजूरी

India-EU FTA: 8 सितंबर से वार्ता का 13वां दौर होगा शुरू, गतिरोध खत्म करने को लेकर राजनीतिक दखल की संभावना

Advertisement

भारत और यूरोपीय संघ ने एफटीए वार्ता को तेज किया है और 13वें दौर में गतिरोध दूर करने की कोशिश होगी, ताकि साल के अंत तक मुक्त व्यापार समझौते पर सहमति बन सके

Last Updated- September 07, 2025 | 10:14 PM IST
India EU trade deal
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत और यूरोपीय संघ ने इस साल के अंत तक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) करने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में सबकी निगाहें 8 सितंबर से शुरू हो रही 13वें दौर की बैठक पर टिकी हुई है। इस दौर की बातचीत का परिणाम अगले कदमों को निर्धारित करने में महत्त्वपूर्ण होगा, क्योंकि दोनों पक्ष अनसुलझे मुद्दों पर गतिरोध खत्म करने पर राजनीतिक हस्तक्षेप की संभावना पर विचार कर रहे हैं।

 इस बातचीत के बाद यूरोपीय आयोग के व्यापार और आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस सेफकोविक 12 सितंबर को भारत आएंगे और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से बातचीत करेंगे, जिसमें अनसुलझे मसलों को हर करने की कवायद होगी।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘8 सितंबर से शुरू होने वाले इस दौर की बातचीत में कुछ मसलों का समाधान करने का लक्ष्य है।  अगर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाते हैं तो इस पर राजनीतिक मार्गदर्शन लेंगे।’

दोनों पक्षों ने पारदर्शिता, बेहतर नियामक प्रथाओं, सीमा शुल्क और व्यापार सुविधा, बौद्धिक संपदा अधिकार और आपसी प्रशासनिक सहायता से संबंधित अध्यायों पर पहले ही बातचीत पूरी कर ली है। डिजिटल व्यापार अध्याय पर भी सैद्धांतिक सहमति बन गई है।

भारत की मुख्य चिंताओं में से एक चिंता यूपोरीय संघ की कार्बन बॉर्डर समायोजन व्यवस्था (सीबीएएम) है। इसके तहत यूरोपीय संघ में आने वाले सामान को तैयार करने में कार्बन उत्सर्जन का मूल्य लगाया जाना है। हालांकि यूरोपीय संघ अमेरिकी उत्पादकों को सीबीएएम से कुछ छूट दे रहा है और भारत भी आगामी बातचीत में कुछ छूट पाने के लिए बातचीत करेगा।

इस समय चल रही भूराजनीतिक अनिश्चितताओं और अमेरिका की संरक्षणवादी राजनीति को देखते हुए यूरोपीय संघ से बातचीत तेज की गई है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) एफटीए वार्ता के ‘शीघ्र निष्कर्ष’ के लिए साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इस सप्ताह की शुरुआत में वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल भारत और यूरोपीय संघ  के बीच प्रस्तावित एफटीए वार्ता का जायजा लेने और उसे आगे बढ़ाने के लिए ब्रसेल्स में थे।

Advertisement
First Published - September 7, 2025 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement