facebookmetapixel
Budget 2026: अमित शाह के मंत्रालय को दी गई बड़ी रकम, CRPF-BSF के लिए सरकार ने खोला खजानाBudget 2026: ₹17.2 लाख करोड़ का कर्ज, बजट ने बढ़ाई बॉन्ड बाजार की धड़कनBudget 2026: FY27 के लिए राजकोषीय घाटा GDP का 4.3% रहने का अनुमानStock Market Crash: बजट में निर्मला सीतारमण ने ऐसा क्या किया, जो लुढ़क गया बाजार ?6 साल में आधे से भी कम हुआ बजट भाषण का समय, जानें बीते सालों में हर साल कितने घंटे की रही स्पीचBudget 2026: ‘SHE मार्ट्स’ से लेकर लाखपति दीदी तक, बजट में महिलाओं के लिए क्या-क्या हुआ ऐलान?Budget 2026: फल और मसालों पर सरकार का जोर, आत्मनिर्भरता व निर्यात से बढ़ेगी किसानों की आयबजट 2026 में AI को लेकर कई बड़े ऐलान- जानें क्या है खासBudget 2026: कैंसर की दवा सस्ती, नया ‘बायोफार्मा शक्ति’ मिशन!, हेल्थ केयर को लेकर बजट में और क्या-क्या?Defence Budget 2026: डिफेंस बजट बढ़कर ₹7.84 लाख करोड़, एयरोस्पेस सेक्टर को बड़ी राहत

GST Collection: नवंबर के पहले दिन आई गुड न्यूज, अक्टूबर में 13 फीसदी बढ़ा सरकार का खजाना

वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों ने बताया कि सकल माल एवं सेवा कर यानी GST Collection सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Last Updated- November 01, 2023 | 3:45 PM IST
indian currency

नवंबर महीने की पहली तारीख को केंद्र सरकार के की तरफ से गुड न्यूज आई है। दरसअल, वित्त मंत्रालय ने आज यानी 1 नवंबर को अक्टूबर 2023 के जीएसटी संग्रह (GST Collectoion) के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों में बताया गया है कि सकल माल एवं सेवा कर यानी जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि अक्टूबर 2022 में सरकार ने 1.52 लाख करोड़ रुपये का GST कलेक्शन दर्ज किया था।

अप्रैल 2023 के बाद सबसे ज्यादा GST कलेक्शन

वित्त मंत्रालय ने बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया कि अक्टूबर महीने में जुटाई गई जीएसटी अभी तक की दूसरी सबसे ज्यादा जुटाई गई जीएसटी है। इससे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन इसी साल के अप्रैल महीने में हुआ था। बता दें कि अप्रैल महीने में वित्त मंत्रालय ने 1.87 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी जुटाया था।

एवरेज GST कलेक्शन में 11 फीसदी का इजाफा

वित्त वर्ष 2023-24 में औसत सकल मासिक जीएसटी संग्रह (average gross monthly GST collection ) अब 1.66 लाख करोड़ रुपये है, जो एक साल पहले की अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत ज्यादा है।

क्या हैं GST के आंकड़ें, कहां से आया कितना पैसा?

अक्टूबर, 2023 के महीने में ग्रॉस GST रेवेन्यू 1.72 लाख करोड़ रुपये है, जिसमें से 30,062 करोड़ रुपये केंद्रीय माल और सेवा कर (CGST), 38,171 करोड़ रुपये राज्य माल और सेवा कर (SGST)। इसके अलावा, 91,315 करोड़ रुपये का (इसमें 42,127 करोड़ रुपये माल के आयात पर जुटाए गए हैं) एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (IGST), और 12,456 करोड़ रुपये का (माल के आयात पर एकत्र 1,294 करोड़ रुपये सहित) उपकर (cess) भी शामिल है।

सरकार ने IGST से CGST को 42,873 करोड़ रुपये और SGST को 36,614 करोड़ रुपये का निपटान किया है। नियमित निपटान (regular settlement) के बाद अक्टूबर 2023 में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व CGST के लिए 72,934 करोड़ रुपये और SGST के लिए 74,785 करोड़ रुपये है।

छमाही आधार पर भी देखने को मिली थी बढ़ोतरी

बता दें कि पिछले महीने यानी अक्टूबर में वित्त मंत्रालय ने आंकड़े जारी कर बताया कि वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर) के दौरान GST कलेक्शन में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। वित्त मंत्रालय ने बताया था कि एक साल पहले की समानअवधि की तुलना में जीएसटी संग्रह 11 प्रतिशत बढ़कर 9.92 लाख करोड़ रुपये हो गया था।

सितंबर तिमाही में भी बढ़ा था GST कलेक्शन

सितंबर महीने में जीएसटी कलेक्शन1.62 लाख करोड़ रुपये रहा था, जो वित्त वर्ष 23 के सितंबर महीने के 1.47 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.2 प्रतिशत ज्यादा था।

First Published - November 1, 2023 | 3:05 PM IST

संबंधित पोस्ट