facebookmetapixel
Advertisement
आतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्ज

डिस्ट्रीब्यूशन में विदेशी बीमा फर्मों को चुनौती

Advertisement

उद्योग के लोगों की आम राय है कि 100 प्रतिशत एफडीआई खोलना जरूरी था, जिससे बीमा क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित पूंजी आएगी।

Last Updated- February 03, 2025 | 10:28 PM IST
Strong fundamentals, major investments to propel India's FDI in 2026

बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत किए जाने के बजट प्रस्ताव से विदेशी पूंजी आने की संभावना है। विदेशी बीमा कंपनियां भारत में अपनी शाखा खोल सकेंगी और उन्हें अल्पांश भारतीय साझेदार नहीं खोजना पड़ेगा, लेकिन उद्योग के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि भारत में डिस्ट्रीब्यूशन की जटिलता से निपटने के लिए उन्हें काफी कवायद करने की जरूरत होगी। 

भारत के बीमा बाजार में निजी जीवन बीमा क्षेत्र में बैंकों के नेतृत्व वाले डिस्ट्रीब्यूशन का दबदबा है, जबकि गैर जीवन बीमा में एजेंटों के माध्यम से ज्यादा पॉलिसियां बिकती हैं। यह विदेशी बीमाकर्ताओं के लिए चुनौती है कि वे भारत से साझेदार के बगैर बीमा के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में काम कर सकें। 

उद्योग के लोगों की आम राय है कि 100 प्रतिशत एफडीआई खोलना जरूरी था, जिससे बीमा क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित पूंजी आएगी। इस क्षेत्र में कारोबारियों की संख्या भी बढ़ेगी, जो भारत की बड़ी आबादी को देखते हुए जरूरी है। 

विशेषज्ञों ने कहा कि इसके अलावा इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ने, तकनीकी हस्तांतरण और आगे जाकर बीमा प्रीमियम घटने की भी संभावना है। 

बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप में भारत में बीमा क्षेत्र की प्रमुख पल्लवी मालाणी के अनुसार यह आसान नहीं होगा, क्योंकि विदेशी कंपनियों को अपने मॉडल को भारत की विशिष्ट बारीकियों के अनुरूप ढालना होगा। उन्होंने कहा कि जब जीवन बीमा की बात आती है, तो हमारे यहां कम से कम निजी कारोबारियों के लिए बहुत ज्यादा बैंक-बीमा पर आधारित मॉडल हैं और स्वास्थ्य व  अन्य पॉलिसियों में एजेंट और ब्रोकरों पर कारोबार निर्भर है।  ऐसे में भारत की जरूरतों को स्वीकार करना और इसकी चुनौतियां बहुत आसान नहीं है।

Advertisement
First Published - February 3, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement