facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंता

दिसंबर में निर्यात में बढ़ोतरी, आयात भी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:42 AM IST

साल 2020 के आखिरी महीने में निर्यात कुछ उम्मीदें देकर गया है। दिसंबर में निर्यात में 0.14 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी हुई है, जो पूरा साल में तीसरा महीना है, जब निर्यात में विस्तार हुआ है।
दवाओं एवं औषधियों, इलेक्ट्रॉनिक्स, रत्न एवं आभूषण के निर्यात में सुधार की वजह से दिसंबर में 27.15 अरब डॉलर का निर्यात हुआ है, जो पिछले साल की समान अवधि मेंहुए 17.11 अरब डॉलर की तुलना में सिर्फ 4 करोड़ डॉलर ज्यादा है। तेल के निर्यात में गिरावट जारी है और यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में दिसंबर में 35.35 प्रतिशत कम हुआ है।
इक्रा में प्रधान अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, ‘रुक-रुककर उतार चढ़ाव हो सकता है, लेकिन हमें उम्मीद है कि निर्यात के प्रदर्शन में आने वाले महीनों में सुधार होगा क्योंकि बड़े व्यापारिक साझेदार देशों में कोविड के लिए टीकाकरण शुरू हो चुका है।’
अगर तेल और रत्न एवं आभूषण को निर्यात बास्केट से निकाल दें तो दिसंबर में निर्यात 5.50 प्रतिशत बढ़कर 33.33 अरब डॉलर हो गया है, जो दिसंबर 2019 में 21.6 अरब डॉलर था।
एग्जिम बैंक के प्रह्लादन अय्यर का कहना है कि इससे संकेत मिलता है कि देश में विनिर्माण गतिविधियां तेज हो रही हैं। निर्यातकों के संगठन फियो के अध्यक्ष शरद कुमार सराफ ने कहा कि नया साल 2021 सभी के लिए उम्मीदों की किरण लेकर आया है कि कोविड-19 का सबसे बुरा दौर खत्म हो गया है और प्रभावी टीकाकरण से जिंदगी और अर्थव्यवस्था पटरी पर आएगी और वी आकार की रिकवरी होगी।
कोविड-19 के बाद पहली बार आयात धनात्मक क्षेत्र में गया है। यह दिसंबर में 7.56 प्रतिशत बढ़कर 42.59 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले 39.59 अरब डॉलर था। व्यापार घाटा दिसंबर में बढ़कर 24 महीने के उच्च स्तर 15.44 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो नवंबर में 9.87 अरब डॉलर था। गैर तेल और गैर स्वर्ण का आयात दिसंबर में करीब 8 प्रतिशत बढ़कर 28.52 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल के समान महीने में 26.41 अरब डॉलर था। इस श्रेणी के आयात में पूरे 2020 में गिरावट आई थी।
 

Advertisement
First Published - January 15, 2021 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement