facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: सुधार के इंतजार में ‘पूरब का शेफील्ड’; क्या डबल इंजन सरकार लौटाएगी औद्योगिक गौरव?वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच घरेलू सुधारों पर जोर, रणनीतिक बढ़त के लिए तेज नीतिगत फैसलों की जरूरत: वित्त मंत्रालयE20 विवाद के बीच बढ़ी Ethanol-Free Fuel की मांग, प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री दोगुनी से ज्यादा हुईQ1 Results: अदाणी एंटरप्राइजेज को ₹1,160 करोड़ का घाटा, जानें आयशर मोटर्स, एशियन पेंट्स समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट SML Mahindra ने M&M के ट्रक-बस कारोबार का ₹525 करोड़ में अधिग्रहण मंजूर, CV मार्केट में बढ़ाएगी पकड़L&T का ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में बड़ा दांव, EV टेक्नोलॉजी पर ₹5,000 करोड़ करेगी निवेशसार्वजनिक वितरण प्रणाली को अब खाद्य नहीं, पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ना होगाITR Filing 2026: HRA, होम लोन और 80C-80D डिडक्शन क्लेम में अब देनी होगी ज्यादा जानकारी, जानें नए नियमनीट केवल परीक्षा नहीं, सामाजिक बदलाव का माध्यम भी हैEditorial: राज्यों का बढ़ता कर्ज और घाटा अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है चिंता का विषय?

जुलाई में 10.21 फीसदी घटा निर्यात, आयात भी कम

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:27 AM IST

जुलाई में देश का निर्यात 10.2 फीसदी कम रहा। हालांकि जून के 12.4 फीसदी की गिरावट की तुलना में इसमें मामूली सुधार हुआ है। पेट्रोलियम, रत्न एवं आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा टेक्सटाइल के निर्यात में कमी से कुल निर्यात में कमी आई है।
निर्यात में गिरावट का रुख बना हुआ है और जुलाई में लगातार पांचवे महीने यह घटकर 23.64 अरब डॉलर रहा। हालांकि मई के 36.47 फीसदी और अप्रैल के 60.28 फीसदी की गिरावट को देखते हुए, जुलाई के आंकड़े सुधार के संकेत देते हैं।
जुलाई में इंजीनियरिंग वस्तुओं और दवाओं के निर्यात से थोड़ा सहारा मिला। इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात 8 फीसदी बढ़कर 6.6 अरब डॉलर रहा जबकि जून में इसमें 7.5 फीसदी की गिरावट आई थी। निर्यात से होने वाली विदेशी विनिमय आय में इस क्षेत्र की हिस्सेदारी करीब एक-चौथाई है। भारतीय इंजीनियरिंग निर्यात संवद्र्घन परिषद के चेयरमैन महेश देसाई ने कहा, ‘दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कहना कठिन है कि निर्यात में तेजी कब तक आएगी। हालांकि इंजीनियरिंग वस्तुओं के निर्यात में सुधार हुआ है।’
कोरोना की वजह से दवाओं के निर्यात में तेजी आई है और जून में इसका निर्यात 9.8 फीसदी बढऩे के बाद जुलाई में इसमें 19.5 फीसदी का इजाफा हुआ है। लेकिन अन्य प्रमुख क्षेत्रों के निर्यात में गिरावट का रुख बना हुआ है। पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में 51.5 फीसदी की गिरावट आई है, जो जून के 31 फीसदी की गिरावट से कहीं ज्यादा है। उपभोक्ता वस्तुओं के निर्यात में भी कमी आई है। हालांकि नीति निर्माताओं का कहना है कि निर्यात में सुधार के संकेत दिख रहे हैं।

Advertisement
First Published - August 14, 2020 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement