facebookmetapixel
Advertisement
SIP करने वालों के लिए बड़ा अपडेट! PGIM India MF ने 3 विदेशी फंड्स में नए एसआईपी पर लगाई रोकNFO Alert: टॉप-20 सीमेंट कंपनियों में निवेश का मौका, Groww MF लाया नया ETF; ₹500 से निवेश शुरूव्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार का कड़ा रुख, आज देना होगा जवाबबाल शोषण कंटेट मामले में मेटा के जवाब के बाद सरकार लेगी एक्शन: आईटी सचिवमहाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी, विंटर सेशन में आ सकता है बिलITR भरने के बाद कितने दिन में खाते में आता है रिफंड? जानें देरी की वजहें और क्या कहते हैं एक्सपर्टTCS Q1FY27 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹13,349 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलानचॉइस इंटरनेशनल को NHIS से ₹900 करोड़ का निवेश, ब्रोकिंग कारोबार को मिलेगी नई रफ्तारQ1 Preview: Reliance रहेगा नरम, ONGC-OIL को फायदा! ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकEPFO वेबसाइट नहीं खुल रही? 15 जुलाई तक मिलेगा ब्याज, तब तक इन तरीकों से करें PF बैलेंस चेक

RBI पर सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी : डिप्टी गवर्नर

Advertisement
Last Updated- April 03, 2023 | 10:01 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एम. राजेश्वर राव ने कहा कि बैंक पर सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी है। इसमें अर्थव्यवस्था को कम कार्बन उत्सर्जन की ओर लेकर जाना है। हरित परियोजनाओं को प्रोत्साहन देने वाले वित्तीय उत्पाद तैयार करने में भी बैंक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

राव ने त्रिशूर मैनेजमेंट एसोसिएशन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि कम कार्बन उत्सर्जन वाली अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने के लिए वित्त मुहैया करवाना उभरता हुआ क्षेत्र है और इस पर ध्यान केंद्रित किए जाए।

उन्होंने कहा कि हम सभी को जलवायु परिवर्तन और इसके प्रभाव की वैश्विक चुनौतियों की जानकारी है। पूरी दुनिया इस पर ध्यान दे रही है। यदि हमने समय रहते ध्यान नहीं दिया तो इसके प्रभाव को बदला नहीं जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार 2030 तक कुल कार्बन उत्सर्जन एक लाख टन करने के लिए प्रतिबद्ध है। लिहाजा 2030 तक कार्बन का उत्सर्जन 45 फीसदी से अधिक कम करना होगा और 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल करना है।

Advertisement
First Published - April 3, 2023 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement