facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

दिख रहा है रिजर्व बैंक के उपायों का असर-चिदंबरम

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:45 AM IST

वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज कहा कि महंगाई को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उठाए गए उपायों कदमों का प्रभाव दिखाई दे रहा है लेकिन महंगाई की नियंत्रण में लाने में अभी वक्त लगेगा।


कैबिनेट मीटिंग केबाद पत्रकारों से बात करते हुए चिदंबरम ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक  द्वारा उठाए गए मौद्रिक उपायों का परिणाम आने तक हमें इंतजार करना पड़ेगा।  उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा महंगाई से निपटने का तरीका साफ-सुथरा और सटीक है।

गौरतलब है कि रिजर्व बैंक के गवर्नर वाई वी रेड्डी ने बुधवार को संसदीय समिति के सामने बताया था कि बढ़ती महंगाई की दर बरकरार रहेगी और इसे छ: माह बाद ही इसमें कुछ गिरावट दिखनी शुरु होगी। भारत की महंगाई की दर अपने 13 सालों के उच्चतम स्तर 11.89 फीसदी पर पहुंच गई है और 5 जुलाई को समाप्त हुए हफ्ते में इसके 12.05 फीसदी पर पहुंच जाने के आसार हैं।

यह पूछने पर कि क्या सरकार महंगाई को रोकने के लिए कोई उपाय करेगी तो उन्होंने कहा कि हम देखेंगे कि महंगाई को रोकने के लिए कौन से कदम जरुरी है? आखिर इतनी जल्दी क्या है? अक्टूबर के बाद देश की महंगाई की दर लगातार बढ़ती जा रही है और कमोडिटी विशेषतौर पर स्टील,खाद्य तेल और लोहे और कचच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। बढ़ती महंगाई ने कठोर मौद्रिक उपायों के लिए मजबूर किया है। इसी क्रम में पिछले महीने भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.5 फीसदी की और सीआरआर में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इसके अलावा सरकार ने महंगाई से निपटने के लिए अन्य कदम भी उठाए हैं।

Advertisement
First Published - July 17, 2008 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement