facebookmetapixel
Advertisement
क्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है Income Tax का नोटिस?Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से पास एंटी पेपर लीक बिल, दोषियों को 10 साल की जेल और ₹50 लाख जुर्मानाCWG 2026: भारत को अब तक 2 स्वर्ण, 7 रजत पदक मिले; पदक तालिका में 9वें स्थान परITR e-Verification: रिटर्न फाइल करने के 30 दिनों के भीतर जरूर कर लें वेरिफिकेशन, जानें 5 आसान तरीकेFD Rates: सीनियर सिटीजन को मिल रहा 8.5% तक ब्याज, जानिए किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्नविजय केडिया, मधुसूदन केला या आशीष धवन… जुलाई में किसके पोर्टफोलियो ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?Indo-MIM IPO Listing: 72 गुना सब्सक्रिप्शन, अब लिस्टिंग पर कितनी होगी कमाई? GMP ने दिया बड़ा संकेतAdani Ent Q1FY27 Results: OFAC समझौते के खर्च से अदाणी एंटरप्राइजेज ₹1,160 करोड़ के घाटे मेंSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, 7.75% कूपन पर निवेशकों का जबरदस्त भरोसा₹25,000 करोड़ का दांव, Tata Power की इस रणनीति पर क्यों भरोसा जता रहे ब्रोकरेज? 29% तक अपसाइड के टारगेट

कोविड से निपटने के लिए हो रहा बदलाव

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:45 AM IST

वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण कारोबारी परिदृश्य में आई चुनौतियों से निपटने के लिए विदेश व्यापार महानिदेशलय में तमाम बदलाव किया जा रहा है। विदेश व्याापार महानिदेशक अमित यादव ने कहा, ‘इस साल के अंत तक हम उम्मीद करते हैं कि बदलाव का काम पूरा कर लिया जाएगा और तमाम चुनौतियों और कारोबारी बाधाओं का समाधान कर लिया जाएगा, जिससे कारोबार सुगम हो सके।’
उन्होंने यह भी कहा कि डीजीएफटी पोर्टल, वाणिज्यिक खुफिया और सांख्यिकी महानिदेशालय के पोर्टल से भी जोड़ा जाएगा, जिससे सरकार की नीतियों की स्पष्ट तस्वीर और आयात निर्यात के आंकड़े व प्रक्रियाएं सामने आ सकें।
निर्यातक लंबे समय से डीजीएफटी पोर्टल को और ज्यादा समग्र किए जाने व ऑनलाइन सेवाएं और ज्यादा ग्राहक केंद्रित किए जाने की मांग कर रहे हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ईएससी) की ओर से आयोजित एक वेबिनॉर को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि उद्योग अब आयात कम करने व निर्यात बढ़ाने की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी वेंटिलेटर की कमी है और अब ध्यान विनिर्माण क्षमता बढ़ाने और उनके निर्यात पर ज्यादा होगा। 
उन्होंने कहा कि कुछ और इलेक्ट्रॉनिक्स और हॉर्डवेयर सामान सरकार के राडार पर हैं, जिनका घरेलू विनिर्माण व निर्यात बढ़ाया जाएगा। डीजीएफटी इलेक्ट्रॉनिक पुर्जा क्षेत्र में तेज विकास पर जोर दे रहा है, जिससे मजबूत बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज की राह बनाई जा सके। इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनाए जाने के उद्योग से सुझाव पर यादव ने कहा कि समस्या के बिंदुओं को समझने और उन्हें दूर करने की कवायद की जा रही है। भारत द्वारा विश्व व्यापार संगठन के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद कुछ उत्पादों का आयात सस्ता हुआ है।

Advertisement
First Published - August 6, 2020 | 12:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement