facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट व कमजोर मॉनसून बढ़ा सकती हैं चिंताएं, चुनौतियों से निपटने के लिए रहें तैयार: वित्त मंत्रालयक्या आपका रिटायरमेंट फंड बुढ़ापे में जीवनभर साथ देगा? जानें बढ़ती उम्र और महंगाई के बीच सुरक्षा का फॉर्मूला10 साल के सबसे खराब मानसून के खतरे के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से शुरू होगा ‘खेत बचाओ’ अभियानपूरी तरह बदल गया ट्रेंड! क्यों पुराने लॉयल्टी प्रोग्राम्स छोड़ ‘इंस्टेंट डिजिटल रिवॉर्ड्स’ के दीवाने हो रहे युवा?Dividend Stocks: अगले हफ्ते रिलायंस और HDFC AMC समेत 19 कंपनियां बांटने जा रही हैं मुनाफा, चेक करें लिस्टBonus Stocks: निवेशकों की मौज! अगले हफ्ते ये दो कंपनियां बाटेंगी बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटVedanta का महाप्लान: अगले 3 साल में $20 अरब का निवेश, अनिल अग्रवाल बोले- जोखिम उठाना मेरी आदत‘डिजिटल पेमेंट में एजेंटिक AI के लिए बने मजबूत रेगुलेटरी फ्रेमवर्क’, NPCI प्रमुख दिलीप आसबे का बड़ा बयानमई में 49 लाख बैरल पहुंचा देश का क्रूड इंपोर्ट, रूस से तेल और अमेरिका से गैस का आयात रिकॉर्ड स्तर परसुप्रीम कोर्ट से रिलायंस को बड़ी राहत: SEBI का ₹447 करोड़ का वसूली आदेश रद्द, वापस मिलेंगे ₹250 करोड़

केंद्र की गेहूं खरीद अगले सत्र में रहेगी सामान्य: FCI

Advertisement

बीते साल की तुलना में गेहूं की बोआई का क्षेत्रफल ज्यादा

Last Updated- February 23, 2023 | 10:32 PM IST
agriculture warehouse market

भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने कहा कि मार्च के मध्य से शुरू हो रहे गेहूं के खरीद सत्र में खरीदारी सामान्य रहेगी। यह खरीदारी करीब तीन करोड़ टन से चार करोड़ टन के बीच रहेगी। संस्थान के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक के के मीणा ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि फसल के लिए स्थितियां सामान्य हैं और तापमान बढ़ने से कोई फसल को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

मीणा ने कहा, ‘गेहूं बोआई का क्षेत्रफल बीते साल की तुलना में अधिक है। अभी फसल की स्थिति बहुत अच्छी है। हमारी खरीद सामान्य तीन करोड़ से चार करोड़ टन रहनी चाहिए।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि बीते साल घरेलू उत्पादन गिरने और निर्यात बढ़ने के कारण गेहूं की खरीद कम हुई थी। भारत के मौसम विभाग तापमान बढ़ने का अनुमान जताया है। उनसे पूछा गया कि तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल पर कोई प्रभाव पड़ेगा। इसके जवाब में मीणा ने कहा कि तापमान बढ़ने का फसल पर प्रभाव पड़ने की उम्मीद कम है और फसल की थोड़ी अवधि रहने के कारण तापमान बढ़ने का कोई असर नहीं पड़ेगा।

कृषि मंत्रालय के दूसरे अनुमान में सरकार ने 2023-24 फसल वर्ष (जुलाई-जून) में गेहूं का रिकार्ड उत्पादन 11.218 करोड़ टन होने का आकलन किया है। बीते साल गेहूं के सेंट्रल पूल में गेहूं की खरीद गिर गई थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार बीते साल 1.879 करोड़ टन गेहूं की खरीद हुई थी जबकि 2021-22 में 4.334 करोड़ टन गेहूं की खरीदारी हुई थी।

गेहूं की खरीद, जन वितरण प्रणाली में खाद्यान्न वितरण व कल्याणकारी योजनाओं के लिए सरकार की नोडल एजेंसी एफसीआई है। एफसीआई के आंकड़ों के मुताबिक भारतीय खाद्य निगम अभी तक पहली तीन बोलियों में करीब 18 लाख टन गेहूं की बिक्री करने में सफल हो चुका है। निगम ने गेहूं की बिक्री के लिए 30 लाख टन गेहूं की बिक्री निर्धारित की है। खरीदारों ने 12 लाख टन गेहूं की खरीद की है और यह शीघ्र बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। निविदा के जरिए खरीद की प्रक्रिया के कारण गेहूं के दाम नरम हुए हैं और अब यह करीब 2,654 रुपये क्विंटल पर आ गए हैं।

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement