facebookmetapixel
Advertisement
35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची बफर स्टॉक की खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोप

केयर रेटिंग्स ने भारत का वृद्धि अनुमान घटाया

Advertisement

केयर रेटिंग्स ने कॉरपोरेट लाभप्रदता में कमी, सार्वजनिक पूंजीगत व्यय में कमी और सुस्त शहरी खपत के कारण वृद्धि अनुमान को घटाया है।

Last Updated- December 14, 2024 | 10:29 AM IST
ADB India Growth Forecast FY27
Representative Image

केयर रेटिंग्स ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 25 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि अनुमान को घटाकर 6.5 फीसदी कर दिया जबकि उसने पहले 6.8 फीसदी का अनुमान जताया था। केयर रेटिंग्स ने कॉरपोरेट लाभप्रदता में कमी, सार्वजनिक पूंजीगत व्यय में कमी और सुस्त शहरी खपत के कारण वृद्धि अनुमान को घटाया है।

रेटिंग एजेंसी ने एक वर्चुअल वेबिनार में कहा, ‘दूसरी तिमाही में जीडीपी आंकड़ों में सुस्ती, इस अवधि में कॉरपोरेट लाभप्रदता में अधिक गिरावट, पहली छमाही में सार्वजनिक पूंजीगत व्यय में गिरावट और शहरी उपभोक्ताओं के खपत से जुड़े उच्च आवृत्ति आंकड़ों के सुस्त होने से यह घटाने का समायोजन किया गया है।’यह सुस्ती अस्थायी होने की उम्मीद है।

इसका कारण यह है कि दूसरी छमाही में सरकार के पूंजीगत व्यय बढ़ाने और मजबूत कृषि उत्पादन से ग्रामीण खपत बढ़ने से सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि अच्छी रहने की उम्मीद है। साथ ही सरकार के राजकोषीय मजबूती के पथ पर आगे बढ़ने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - December 14, 2024 | 10:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement