facebookmetapixel
Advertisement
महंगाई की मार! रसोई गैस ₹29 और महंगी, दिल्ली में अब 942 रुपये का हुआ घरेलू LPG सिलेंडरग्लोबल क्राइसिस के बीच PM ने आर्थिक सलाहकारों संग की हाई-लेवल बैठक, संकट के बीच इकोनॉमी बचाने पर चर्चाGoogle ने गुरुग्राम में ली 6.17 लाख वर्ग फुट जगह, 5 साल का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश!15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आया टीम इंडिया से बुलावा, टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड!सेमीकंडक्टर संकट होगा दूर! FY2035 तक अपनी आधी जरूरतें खुद पूरी करेगा भारत, प्रोडक्शन इसी साल से शुरू1 के बदले मिलेंगे 5 शेयर! IT और AI सेक्टर से जुड़ी नामी कंपनी करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट फिक्सBonus Stocks: अगले हफ्ते बरसेंगे फ्री शेयर, ये 2 कंपनियां देने जा रही हैं बंपर बोनस; नोट कर लें रिकॉर्ड डेटDividend Stocks: कमाई का महामेला! अगल हफ्ते टाटा-अदाणी-इंफोसिस समेत ये 39 कंपनियां देंगी तगड़ा डिविडेंडसरकारी साइबर सुरक्षा को मिलेगा AI का साथ, चुनिंदा एजेंसियों को ‘क्लॉड मिथोस’ का एक्सेस देगी सरकारमहंगाई का यू-टर्न और घटती ग्रोथ: RBI ने माना पश्चिम एशिया संकट से पटरी से उतर रही इकोनॉमी

Budget 2024: उद्योग संगठनों ने कर सुधार की मांग की

Advertisement

पीएचडी सीसीआई ने कहा कि 30 प्रतिशत आयकर के ढांचे को बढ़ाकर 40 लाख रुपये और उससे ऊपर किया जाना चाहिए और इससे नीचे कर की दर 20 से 25 प्रतिशत तक रखी जानी चाहिए।

Last Updated- June 18, 2024 | 10:41 PM IST
New Tax Slab

राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा के साथ मंगलवार को बजट के पहले की चर्चा के दौरान उद्योग संगठनों ने भारत की कर व्यवस्था में बदलाव का सुझाव दिया है। उद्योग संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई), पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने मल्होत्रा के साथ अलग अलग बैठक की और आगामी बजट के लिए सुझाव दिए। प्रस्तुति के दौरान सीआईआई ने 20 लाख रुपये तक कर योग्य राशि पर आयकर से कुछ राहत मिलनी चाहिए।

पीएचडी सीसीआई ने कहा कि 30 प्रतिशत आयकर के ढांचे को बढ़ाकर 40 लाख रुपये और उससे ऊपर किया जाना चाहिए और इससे नीचे कर की दर 20 से 25 प्रतिशत तक रखी जानी चाहिए।

पीएचडीसीसीआई में प्रत्यक्ष कर समिति के अध्यक्ष मुकुल बागला ने कहा, ‘हमने राजस्व सचिव से कहा है कि 30 प्रतिशत कर 40 लाख से ऊपर आमदनी पर लगना चाहिए और 40 लाख रुपये से कम आमदनी वाले मध्य वर्ग के लोगों पर 20 से 25 प्रतिशत के दायरे में करना चाहिए।’

इस समय 15 लाख रुपये से ऊपर सालाना आमदनी पर 30 प्रतिशत कर लगता है। इसके पहले 10 लाख रुपये से ज्यादा आमदनी पर इतना कर लगता था। वहीं फिक्की ने किसी छूट की मांग नहीं की है, लेकिन भारत में कर व्यवस्था सरल करने का सुझाव दिया है। फिक्की कर समिति के संरक्षक दिनेश कनाबर ने कहा, ‘पूरा जोर सरलीकरण पर है।’

इस समय विदहोल्डिंग टैक्स की विभिन्न दरें हैं और स्रोत पर संग्रहीत कर भी अधिक है। उन्होंने यह भी कहा कि विवाद समाधान व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। कनाबर ने कहा कि फिक्री ने भारत में पूंजीगत लाभ कर के ढांचे के सरलीकरण का भी सुझाव दिया है।

सीआईआई ने कहा कि भारत में पूंजीगत लाभ कर का ढांचा बहुत जटिल है। वित्तीय परिसंपत्तियों को दीर्घावधि में बदलने के लिए धारण अवधि 12 महीने तथा अन्य परिसंपत्तियों के लिए 36 महीने रखी जाए। दीर्घावधि पूंजीगत लाभ कर की दर वित्तीय संपत्तियों के लिए 10 प्रतिशत और अचल संपत्तियों के लिए 20 प्रतिशत तय होना चाहिए।

Advertisement
First Published - June 18, 2024 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement