facebookmetapixel
Advertisement
उठापटक भरे बाजार में कैसे करें निवेश? Kotak MF के नीलेश शाह ने बताया सही फॉर्मूलानई जीडीपी सीरीज में देश की अर्थव्यवस्था तीसरी तिमाही में 7.8% बढ़ीPM मोदी ने ‘विकसित भारत’ के लिए सहयोग बढ़ाने को रिफॉर्म चार्टर का प्रस्ताव रखाMarket This Week: IT शेयरों में गिरावट से दबाव, निफ्टी-सेंसेक्स लगातार तीसरे महीने फिसले; फरवरी में आईटी इंडेक्स 19.5% टूटारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स बंद: 44 स्कीमों पर ताला, अब निवेशकों के पैसे का क्या होगा?AI भारतीय IT सेक्टर के लिए दोधारी तलवार, मेरे अपने पोर्टफोलियो में आईटी शेयर नहीं: Chris Woodफरवरी में सीमेंट की औसत कीमत 342 रुपये प्रति बोरी पहुंची, कुछ राज्यों में मार्च में फिर बढ़ोतरी की तैयारीTata स्टॉक पर बड़ा दांव! ब्रोकरेज बोला- 37% उछाल संभव, अब कंपनी के पक्ष में बदल रहा खेलटैरिफ, कर्ज और AI… क्या तीन तरफ से घिर गए हैं ग्लोबल बाजार? जेफरीज की रिपोर्ट ने बताई हकीकतभू-राजनीतिक तनाव में क्यों उछल जाते हैं कच्चे तेल के दाम? 50 साल का इतिहास क्या कहता है

सरकारी खरीद पोर्टल GeM प्लेटफॉर्म से 90,000 करोड़ रुपये की खरीदारी; गुजरात, UP बढ़कर ले रहे हिस्सेदारी

Advertisement

FY 22 में इस पोर्टल से वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद का मूल्य 1.06 लाख करोड़ रुपये रहा था और पिछले FY 23 में यह दो लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया

Last Updated- August 14, 2023 | 8:18 PM IST
gem portal

वस्तुओं एवं सेवाओं की सरकारी खरीद के लिए संचालित सरकारी खरीद पोर्टल GeM से चालू वित्त वर्ष में अबतक 90,000 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक की खरीदारी की जा चुकी है। गवर्नमेंट ई-मार्केट (GeM portal  ) पोर्टल की शुरुआत नौ अगस्त, 2016 को सरकार के सभी विभागों एवं मंत्रालयों की ऑनलाइन खरीदारी के लिए एक मंच के तौर पर की गई थी।

GeM के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) पी के सिंह ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि चालू वित्त वर्ष में इस पोर्टल से सरकारी विभागों एवं मंत्रालयों ने 13 अगस्त तक 90,905 करोड़ रुपये की खरीद की है। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में करीब 80 प्रतिशत अधिक है।

वित्त वर्ष 2021-22 में इस पोर्टल से वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद का मूल्य 1.06 लाख करोड़ रुपये रहा था और पिछले वित्त वर्ष (2022-23) में यह दो लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया था।

सिंह ने चालू वित्त वर्ष के अंत तक GeM पोर्टल से कुल खरीद के तीन लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल से खरीदारी करने में केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम 54 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे हैं। इसके बाद केंद्र सरकार के मंत्रालयों की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत और राज्यों की हिस्सेदारी करीब 20 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा, ‘इस मंच से खरीद करने में राज्य थोड़े सुस्त हैं लेकिन हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम 20 राज्यों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और उनके साथ जुड़े हुए हैं। पोर्टल से खरीदारी करने वाले प्रमुख राज्यों में गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश हैं।’

GeM पोर्टल के साथ 63,000 से अधिक सरकारी संगठन खरीदारी करते हैं और इस प्लेटफॉर्म पर 62 लाख से अधिक विक्रेता एवं सेवा प्रदाता अपने उत्पादों एवं सेवाओं की पेशकश करते हैं।

Advertisement
First Published - August 14, 2023 | 8:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement