facebookmetapixel
Advertisement
Kotak इक्विटीज की चेतावनी: ईरान संघर्ष लंबा चला तो भारतीय कंपनियों की कमाई पर पड़ेगा असरThe Wealth Company MF ने उतारा नया स्मॉल कैप फंड, ₹2,000 की SIP से निवेश शुरूईरान युद्ध से इजराइल की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव, 6​ दिन में 3 अरब डॉलर नुकसान का अनुमान: रिपोर्ट360 ONE MF ने बाजार में उतारा नया SIF, ग्रोथ और इनकम पर फोकस; किसे लगाना चाहिए पैसाबाजार में गिरावट पर खरीदारी या करें इंतजार? किन सेक्टर्स से रखें दूरी; मार्केट एक्सपर्ट ने बताई स्ट्रेटेजीफरवरी में ऑटो बिक्री में जोरदार उछाल, टू-व्हीलर्स से ट्रैक्टर तक सभी सेगमेंट में तेज बढ़तक्या है फोर्स मेज्योर, और जंग के वक्त एनर्जी कंपनियों के लिए यह क्यों जरूरी हो गयापश्चिम एशिया तनाव से तेल 80 डॉलर पार, ONGC-Oil India पर ब्रोकरेज बुलिशInnovision IPO: 10 मार्च से खुलेगा ₹322 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड ₹521–548; अप्लाई करने से पहले चेक करें डिटेल्सRaajmarg IPO: NHAI समर्थित इनविट का ₹6,000 करोड़ इश्यू, ₹99–100 प्राइस बैंड; 11 मार्च से कर सकेंगे अप्लाई

जहीर खान की आईपीएल में होगी वापसी, इस टीम के बन सकते हैं मेंटर

Advertisement

ज़हीर खान ने मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की तरफ से कुल मिलाकर 100 आईपीएल मैच खेले हैं।

Last Updated- August 22, 2024 | 12:10 PM IST
Zaheer Khan

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (zaheer khan) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सत्र में लखनऊ सुपर जाइंट्स के मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में इस टूर्नामेंट में वापसी कर सकते हैं। यह 45 वर्षीय क्रिकेटर इससे पहले मुंबई इंडियंस में वैश्विक विकास का प्रमुख था। उन्होंने इसी फ्रेंचाइजी में 2018 से लेकर 2022 तक क्रिकेट निदेशक का पद भी संभाला था।

जहीर खान पहले 10 सत्र में एक क्रिकेटर के रूप में आईपीएल से जुड़े रहे। इस बीच उन्होंने तीन टीम मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की तरफ से कुल मिलाकर 100 मैच खेले जिनमें उन्होंने 7.59 की इकोनॉमी रेट से 102 विकेट लिए।

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार,‘‘जहीर खान की लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के मेंटर पद के लिए फ्रेंचाइजी से बातचीत चल रही है। यह फ्रेंचाइजी गौतम गंभीर के जाने के बाद टी20 क्रिकेट से अच्छी तरह वाकिफ किसी भारतीय पूर्व क्रिकेटर को अपने कोचिंग स्टाफ में जोड़ना चाहती है।’’

गंभीर के रहते हुए लखनऊ की टीम 2022 और 2023 में दो बार प्ले-ऑफ में पहुंची थी। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गंभीर 2023 के आखिर में कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ गए थे और उन्होंने इस साल इस फ्रेंचाइजी को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया।

लखनऊ को अपने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल की सेवाएं भी नहीं मिलेगी। दक्षिण अफ्रीका का यह पूर्व तेज गेंदबाज इसी भूमिका में भारत की पुरुष टीम में गंभीर के सहयोगी स्टाफ में शामिल हो गए हैं।

भारतीय कोच की तलाश में है पंजाब किंग्स

इस बीच पंजाब किंग्स ट्रेवर बेलिस की जगह है किसी भारतीय खिलाड़ी को मुख्य कोच नियुक्त करने का इच्छुक है। रिपोर्टों के अनुसार पंजाब वीवीएस लक्ष्मण को मुख्य कोच नियुक्त करना चाहता था लेकिन यह संभव नहीं है क्योंकि भारत के पूर्व बल्लेबाज ने बीसीसीआई की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख के रूप में अपना कार्यकाल बढ़ा दिया है।

Advertisement
First Published - August 22, 2024 | 12:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement