facebookmetapixel
Advertisement
SIF बना रॉकेट: जून में निवेश 171% उछला, हाइब्रिड स्ट्रैटेजीज की AUM में 72% हिस्सेदारीUS-Iran तनाव व कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, निवेशक इन ट्रिगर्स पर रखें नजरUP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहीं

ICC World Cup 2023: CSK के सेंटनेर, कॉनवे ने चेपॉक की पिच के बारे में जानकारी दी- हरफनमौला डेरिल मिशेल

Advertisement

चेपॉक मैदान पर भारत vs ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के दौरान पिच से स्पिनरों की काफी मदद मिली थी लेकिन न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश मैच में गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिली।

Last Updated- October 14, 2023 | 3:25 PM IST
CSK's Santner, Conway gave us some information about Chepauk pitch: Daryl Mitchell

बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप मैच में शानदार प्रदर्शन कर के टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले न्यूजीलैंड के हरफनमौला डेरिल मिशेल ने कहा कि चेपॉक मैदान की पिच के बारे में अंदरूनी जानकारी देने के लिए मिशेल सेंटनेर और डेवोन कॉनवे को भी श्रेय मिलना चाहिये।

सेंटनेर और कॉनवे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हैं।

न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा कर टूर्नामेंट में तीन मैचों में तीसरी जीत दर्ज की। इस मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के दौरान पिच से स्पिनरों की काफी मदद मिली थी लेकिन न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश मैच में पिच से उछाल मिलने के कारण तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिली।

मिशेल ने मैच के बाद कहा, ‘हर पिच अलग होती है और उसकी अपनी चुनौतियां होती हैं और यह कम समय में परिस्थितियों से तालमेल बिठाने और मैच के छोटे-छोटे पल जीतने की कोशिश करते रहने के बारे में है।’

उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने पिच के मुताबिक खुद को ढाला और प्रतिद्वंद्वी के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश करते रहे, वह शानदार रहा। हम बल्ले के साथ भी इसी तरह की स्थिति में थे।’

उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से इसमें थोड़ा उछाल था। चेन्नई (सुपर किंग्स) के कुछ खिलाड़ियों (सेंटनेर और कॉनवे) ने हमें थोड़ी अंदरूनी जानकारी दी। यह वास्तव में अच्छा था।’

मिशेल ने इस मैच में नाबाद 89 रन बनाने के अलावा कप्तान केन विलियमसन के साथ तीसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी करके न्यूजीलैंड को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement
First Published - October 14, 2023 | 3:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement