facebookmetapixel
Advertisement
SIF बना रॉकेट: जून में निवेश 171% उछला, हाइब्रिड स्ट्रैटेजीज की AUM में 72% हिस्सेदारीUS-Iran तनाव व कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, निवेशक इन ट्रिगर्स पर रखें नजरUP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहीं

US-Iran तनाव व कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, निवेशक इन ट्रिगर्स पर रखें नजर

Advertisement

मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, अमेरिका-ईरान तनाव, कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजे और खुदरा व थोक महंगाई के आंकड़े इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे

Last Updated- July 12, 2026 | 4:09 PM IST
Stock Market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

आने वाले समय में शेयर बाजार की चाल कैसी रहेगी, इसे लेकर निवेशकों और बाजार के जानकारों की नजरें कई घरेलू और वैश्विक ट्रिगर्स पर टिकी हुई हैं। एनालिस्ट्स के मुताबिक, अमेरिका-ईरान के बीच चल रहा भू-राजनीतिक तनाव, कंपनियों के तिमाही नतीजे और कच्चे तेल की कीमतों में होने वाला उतार-चढ़ाव इस हफ्ते निवेशकों के मूड को तय करेगा। इसके अलावा, मानसून की रफ्तार, महंगाई के आंकड़े और विदेशी निवेशकों (FPIs) का रुख भी बाजार के लिए काफी अहम साबित होने वाला है।

बाजार के जानकारों का कहना है कि घरेलू स्तर पर इस हफ्ते निवेशक मुख्य रूप से जून महीने के लिए आने वाले उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) यानी खुदरा महंगाई और थोक मूल्य सूचकांक (WPI) यानी थोक महंगाई के आंकड़ों पर करीबी नजर रखेंगे। 

साथ ही, देश के विदेशी मुद्रा भंडार के ताजा आंकड़े भी देखे जाएंगे। इस दौरान पहली तिमाही के नतीजों का सीजन भी रफ्तार पकड़ेगा। कंपनियों के मैनेजमेंट की कमेंट्री (भविष्य को लेकर उनकी राय) से यह तय होगा कि बाजार की दिशा क्या होगी और अलग-अलग सेक्टर कैसा प्रदर्शन करेंगे।

Also Read: MCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटका

कई कंपनियों के आएंगे नतीजे, महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी नजर

इस हफ्ते कॉर्पोरेट जगत में हलचल तेज रहने वाली है क्योंकि HCL टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, यूनियन बैंक और फेडरल बैंक समेत कई बड़ी कंपनियां अपने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे घोषित करने जा रही हैं।

इसके साथ ही, व्यापक आर्थिक मोर्चे (मैक्रोइकॉनॉमिक फ्रंट) पर सोमवार को खुदरा महंगाई और मंगलवार को थोक महंगाई के आंकड़े जारी होंगे, जो बाजार के लिए एक बड़ा ट्रिगर बन सकते हैं। इसके अलावा मानसून पर भी नजर रहेगी, क्योंकि इसका सीधा असर ग्रामीण इलाकों में मांग और महंगाई पर पड़ता है।

वैश्विक मोर्चे की बात करें तो अमेरिका और ईरान के बीच की स्थिति पर नजर रखना जरूरी होगा क्योंकि इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ता है। साथ ही, अमेरिका में मंगलवार को आने वाले खुदरा महंगाई (CPI) और बुधवार को आने वाले उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) के आंकड़े भी बहुत महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि इन्हीं से तय होगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) ब्याज दरों को लेकर आगे क्या फैसला ले सकता है।

Also Read: होर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायर

बाजार के लिए एक अच्छी खबर यह है कि लगातार चार महीनों तक लगातार बिकवाली करने के बाद विदेशी निवेशकों ने जुलाई महीने में भारतीय बाजार में वापसी की है। बेहतर घरेलू आर्थिक संकेतकों, मजबूत रुपये और वैश्विक स्तर पर सुधरे माहौल के चलते विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय शेयरों में 15,157 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते हल्की गिरावट के साथ बाजार बंद हुआ था, जहां BSE सेंसेक्स 194.52 अंक (0.25 फीसदी) और NSE निफ्टी 63.95 अंक (0.26 फीसदी) कमजोर हुआ था।

Advertisement
First Published - July 12, 2026 | 3:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement