facebookmetapixel
Advertisement
Kotak इक्विटीज की चेतावनी: ईरान संघर्ष लंबा चला तो भारतीय कंपनियों की कमाई पर पड़ेगा असरThe Wealth Company MF ने उतारा नया स्मॉल कैप फंड, ₹2,000 की SIP से निवेश शुरूईरान युद्ध से इजराइल की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव, 6​ दिन में 3 अरब डॉलर नुकसान का अनुमान: रिपोर्ट360 ONE MF ने बाजार में उतारा नया SIF, ग्रोथ और इनकम पर फोकस; किसे लगाना चाहिए पैसाबाजार में गिरावट पर खरीदारी या करें इंतजार? किन सेक्टर्स से रखें दूरी; मार्केट एक्सपर्ट ने बताई स्ट्रेटेजीफरवरी में ऑटो बिक्री में जोरदार उछाल, टू-व्हीलर्स से ट्रैक्टर तक सभी सेगमेंट में तेज बढ़तक्या है फोर्स मेज्योर, और जंग के वक्त एनर्जी कंपनियों के लिए यह क्यों जरूरी हो गयापश्चिम एशिया तनाव से तेल 80 डॉलर पार, ONGC-Oil India पर ब्रोकरेज बुलिशInnovision IPO: 10 मार्च से खुलेगा ₹322 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड ₹521–548; अप्लाई करने से पहले चेक करें डिटेल्सRaajmarg IPO: NHAI समर्थित इनविट का ₹6,000 करोड़ इश्यू, ₹99–100 प्राइस बैंड; 11 मार्च से कर सकेंगे अप्लाई

शिखर धवन सबसे भरोसेमंद सलामी बल्लेबाजों में से एक, उनकी अलग मुस्कान को मिस करेंगे: कोहली

Advertisement

कोहली और धवन दोनों पश्चिम दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्होंने लगभग एक साथ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की।

Last Updated- August 25, 2024 | 2:17 PM IST

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने लंबे समय तक अपने साथी रहे शिखर धवन को भारत के सबसे भरोसेमंद सलामी बल्लेबाजों में से एक करार दिया और कहा कि उनके उत्साह, खेल भावना और विशिष्ट मुस्कान की कमी खलेगी लेकिन उनकी विरासत हमेशा बनी रहेगी।

शीर्ष क्रम के प्रमुख बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने शनिवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।

कोहली ने एक्स पर लिखा,‘‘शिखर, आपके पदार्पण पर साहसिक प्रदर्शन से लेकर भारत के सबसे भरोसेमंद सलामी बल्लेबाजों में से एक बनने तक, आपने हमें अनगिनत यादें दी हैं। खेल के प्रति आपके जुनून, आपकी खेल भावना और आपकी ट्रेडमार्क मुस्कान की कमी खलेगी लेकिन आपकी विरासत हमेशा बनी रहेगी।’’

पूर्व भारतीय कप्तान ने कई यादें देने के लिए ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर धवन का आभार व्यक्त किया और इस 38 वर्षीय खिलाड़ी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा,‘‘ ढेर सारी यादें देने, अविस्मरणीय प्रदर्शन करने और हमेशा जीजान से खेलने के लिए आपका आभार। गब्बर आपको मैदान के बाहर की अगली पारी के लिए शुभकामनाएं।’’

धवन ने कोहली और रोहित शर्मा के साथ मिलकर सीमित ओवरों की क्रिकेट में लंबे समय तक भारतीय शीर्ष क्रम को मजबूती दी थी। कोहली और धवन दोनों पश्चिम दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्होंने लगभग एक साथ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। कोहली और धवन लगभग एक दशक तक भारतीय टीम में साथी खिलाड़ी रहे।

Advertisement
First Published - August 25, 2024 | 2:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement