facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

KKR vs LSG: घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जाइंट्स को हराने उतरेगी केकेआर

Advertisement

मेंटोर गौतम गंभीर को बखूबी पता है कि यहां होने वाले पांच मैच 2021 के बाद पहली बार प्लेआफ में जगह बनाने के लिये निर्णायक साबित हो सकते हैं ।

Last Updated- April 13, 2024 | 1:17 PM IST
वेंकटेश और नारायण के तूफान में उड़ा बेंगलोर, कोलकाता सात विकेट से जीता , Bangalore blown away by the storm of Venkatesh and Narayan, Kolkata won by seven wickets

KKR vs LSG: दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपने गढ ईडन गार्डंस पर रविवार को आईपीएल के मैच में मयंक यादव (Mayank Yadav) के बिना उतर रही लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत की राह पर लौटने का होगा । यह ईडन गार्डंस पर केकेआर का इस सत्र में पहला मैच है ।

मेंटोर गौतम गंभीर को बखूबी पता है कि यहां होने वाले पांच मैच 2021 के बाद पहली बार प्लेआफ में जगह बनाने के लिये निर्णायक साबित हो सकते हैं । दोनों टीमों ने तीन तीन जीत दर्ज की है जबकि पिछले दौर में पराजय का सामना करके आई हैं ।

केकेआर को वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल और सुनील नारायण पर अत्यधिक निर्भरता का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है जो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ साबित होगा । चेन्नई ने पिछले मैच में उसे सात विकेट से हराया । नारायण (27) और रसेल (10) बल्ले से नाकाम रहे । इन दोनों के जबर्दस्त फॉर्म के चलते तीन मैचों में 200 पार का स्कोर बनाने वाली केकेआर चेन्नई के खिलाफ नौ विकेट पर 137 रन ही बना सकी ।

ऊंगली की चोट के कारण नीतिश राणा यह मैच भी नहीं खेल सकेंगे । केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर प्रभावित नहीं कर सके हैं और चार मैचों में 0, नाबाद 39, 18 और 34 रन बनाये । वेंकटेश अय्यर तीन मैचों में दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाये और एकमात्र अर्धशतक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ लगाया ।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में वह तीसरे नंबर पर उतरे लेकिन पिछले दो मैचों में सातवें और पांचवें नंबर पर उतरे। रमनदीप सिंह ने भी प्रभावित नहीं किया । अंडर 19 विश्व कप 2022 विजेता अंगकृष रघुवंशी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 54 रन बनाये ।

पिछले मैच में नाकाम रहने के बाद वह अच्छी पारी खेलने को बेताब होंगे । मिचेल स्टार्क गेंदबाजी में नाकाम रहे हैं और उन्होंने पहले दो मैचों में 100 रन दे डाले । दूसरी ओर लखनऊ को तेज गेंदबाज मयंक यादव की कमी खलेगी जो बाजू की मांसपेशी में खिंचाव के कारण बाहर हैं । उनकी जगह खेल रहे अरशद खान दिल्ली के खिलाफ नाकाम रहे । मोहसिन खान भी अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हैं ।

क्विंटोन डिकॉक और केएल राहुल को बड़ी पारियां खेलनी होगी । वहीं मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी । उनके पास रवि बिश्नोई और कृणाल पंड्या जैसे उम्दा स्पिनर भी है।

टीमें :

लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) : केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, मैट हेनरी, मोहम्मद अरशद खान।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) : श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंता चमीरा, साकि हुसैन और मुजीब उर रहमान।

मैच का समय

मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

Advertisement
First Published - April 13, 2024 | 1:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement