facebookmetapixel
सोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकसIndia-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति हैजल्द लागू होगा DPDP ऐक्ट, बड़ी कंपनियों के लिए समय-सीमा घटाने की तैयारी

IPL 2024: विवादों में घिरी हार्दिक पंड्या की ट्रेडिंग, दावा MI ने GT को दी 100 करोड़ रुपये की मोटी रकम

पंड्या की वापसी से मुंबई के कुछ खिलाड़ी भी खुश नहीं दिखें। जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव ने तो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी व्यक्त की।

Last Updated- December 25, 2023 | 6:38 PM IST
Hardik Pandya

IPL 2024: हाल ही में IPL 2024 के ऑक्शन समाप्त हुए है। इस साल के ऑक्शन ने सबको चौंका दिया जब स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने गुजरात टाइटंस (GT) का साथ छोड़ मुंबई इंडियंस (MI) का दामन थाम लिया। अब इससे भी ज्यादा चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल करने के लिए गुजरात टाइटंस को 100 करोड़ रुपये दिए हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड इस डील की पुष्टि नहीं करता है।

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या के लिए खर्चें 100 करोड़ रुपये

MI ने IPL 2024 की सबसे बड़ी ट्रेडिंग करते हुए गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान पांड्या को अपनी टीम में शामिल कर लिया था। शुरुआत से ही यह ट्रेडिंग काफी सुर्खियों में है। MI ने पंड्या की डील के लिए गुजरात के साथ कैश ट्रेड किया था। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को ट्रेड करने के लिए गुजरात टाइटंस को 15 करोड़ नहीं बल्कि 100 करोड़ रुपए दिए थे।

Also read: Reliance-Disney Deal: डिज्नी डील के साथ रिलायंस का दबदबा; Netflix, प्राइम वीडियो को मिलेगी जोरदार टक्कर

विवादों में घिरी पंड्या की ट्रेडिंग

हार्दिक पंड्या को लेकर किया जा रहा यह दावा चौंकाने वाला है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक पांड्या की ट्रेडिंग फ्री में नहीं हुई है बल्कि मुंबई ने इसके लिए गुजरात को 100 करोड़ रुपये की मोटी रकम दी है। नियमों के मुताबिक इस तरह की ट्रेंडिग गलत है।

हार्दिक पंड्या की वापसी से MI के खिलाड़ी खुश नहीं

पंड्या की वापसी से मुंबई के कुछ खिलाड़ी भी खुश नहीं दिखें। जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव ने तो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी व्यक्त की। इतना ही नहीं रोहित शर्मा की जगह पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने पर फैंस की नाराजगी भी साफ तौर पर देखने को मिली है।

कुछ निराशाजनक सीजन के बाद मुंबई इंडियंस IPL के 17वें सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पंड्या की मौजूदगी पांच बार के विजेताओं को कैसे प्रभावित करती है। मुंबई इंडियंस ने अपनी आखिरी IPL ट्रॉफी 2020 में जीती थी और अब वह खिताब जीतने के लिए काफी बेताब है।

First Published - December 25, 2023 | 6:38 PM IST

संबंधित पोस्ट