facebookmetapixel
Advertisement
Raajmarg IPO: NHAI समर्थित इनविट का ₹6,000 करोड़ इश्यू, ₹99–100 प्राइस बैंड; 11 मार्च से कर सकेंगे अप्लाईSilver ETF FOF: सिर्फ 5000 रुपये से शुरू करें चांदी में निवेश, मिराए एसेट का नया फंड लॉन्चबिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव! नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे, राज्यसभा जाएंगेडेस्टिनेशन वेडिंग पर संकट! दुबई में फंसे भारतीय मेहमान, कई शादियां रद्दई-चालान के विरोध में महाराष्ट्र में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल, 5 -6 मार्च को आजाद मैदान में प्रदर्शनद्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार अमेरिका ने टॉरपीडो से युद्धपोत डुबोया, जहाज पर सवार थे 180 ईरानी नाविकसस्ते घरों की बढ़ती मांग से चमकेंगे ये शेयर? एंटीक ने 5 स्टॉक्स पर दी BUY की सलाहStocks to Buy: जंग के माहौल में चमक सकते हैं 2 दिग्गज पोर्ट शेयर, ब्रोकरेज का 35% तक उछाल का अनुमानCNG गाड़ियों की बाढ़, फिर भी गैस कंपनियों के शेयरों पर ब्रोकरेज का ठंडा रुख, कहा- होल्ड करेंReliance Share: जितना गिरना था गिर गया, अब चढ़ेगा! ब्रोकरेज ने 29% अपसाइड का दिया टारगेट

India vs New Zealand, 3rd Test Day 2: पंत और गिल के अर्धशतक, भारत के लंच तक पांच विकेट पर 195 रन

Advertisement

न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे और इस तरह से भारत अभी उससे 40 रन पीछे है।

Last Updated- November 02, 2024 | 1:17 PM IST
India vs New Zealand, 3rd Test Day 2: Pant and Gill's half-centuries, India 195 runs for five wickets till lunch पंत और गिल के अर्धशतक, भारत के लंच तक पांच विकेट पर 195 रन

India vs New Zealand, 3rd Test Day 2: ऋषभ पंत की 60 रन की तूफानी पारी और शुभमन गिल के नाबाद 70 रन की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शनिवार को मुबंई में लंच तक पांच विकेट पर एक 195 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे और इस तरह से भारत अभी उससे 40 रन पीछे है।

भारत ने पहले दिन के आखिरी सत्र में कप्तान रोहित शर्मा (18) उनके सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल (30) और विराट कोहली सहित चार विकेट गंवा दिए थे। गिल और पंत ने सुबह चार विकेट पर 86 रन से भारतीय पारी आगे बढ़ाई और जवाबी हमला करते हुए टीम को संकट से उबारा।

लंच के समय गिल के साथ रविंद्र जडेजा 10 रन बनाकर खेल रहे थे। गिल ने अभी तक अपनी पारी में 106 गेंद का सामना करके चार चौके और एक छक्का लगाया है। पंत की 59 गेंद पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से खेली गई 60 रन की आक्रामक पारी से भारत को वापसी करने में काफी मदद मिली।

Also read: IPL 2024: ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज किया, रिटेंशन कीमत में क्लासेन ने कोहली को पछाड़ा

भारत ने पहले घंटे में 14 ओवर में 77 रन जोड़े। पंंत और गिल ने पांचवें विकेट के लिए केवल 114 गेंद पर 96 रन की साझेदारी निभाई। पंत ने जहां आक्रामक रवैया अपनाया वहीं गिल ने स्पिनरों के सामने अपनी तकनीकी में काफी सुधार दिखाया। इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों को जीवन दान भी मिले।

गिल ने पारी के 26वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स की गेंद हवा में लहराई लेकिन सब्सीट्यूट फील्डर मार्क चैपमैन ने उसे नीचे टपका दिया। फिलिप्स की गेंद पर ही मैट हेनरी ने लॉन्ग ऑफ पर पंत का आसान कैच छोड़ा। इन दोनों युवा बल्लेबाजों ने 30वें ओवर में अपने अर्धशतक पूरे किए। पंत हालांकि जीवन दान का फायदा नहीं उठा पाए। लेग स्पिनर ईश सोढ़़ी ने उन्हें पगबाधा आउट किया।

Advertisement
First Published - November 2, 2024 | 1:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement