facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया तनाव से तेल 80 डॉलर पार, ONGC-Oil India पर ब्रोकरेज बुलिशInnovision IPO: 10 मार्च से खुलेगा ₹322 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड ₹521–548; अप्लाई करने से पहले चेक करें डिटेल्सRaajmarg IPO: NHAI समर्थित इनविट का ₹6,000 करोड़ इश्यू, ₹99–100 प्राइस बैंड; 11 मार्च से कर सकेंगे अप्लाईSilver ETF FOF: सिर्फ 5000 रुपये से शुरू करें चांदी में निवेश, मिराए एसेट का नया फंड लॉन्चबिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव! नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे, राज्यसभा जाएंगेडेस्टिनेशन वेडिंग पर संकट! दुबई में फंसे भारतीय मेहमान, कई शादियां रद्दई-चालान के विरोध में महाराष्ट्र में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल, 5 -6 मार्च को आजाद मैदान में प्रदर्शनद्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार अमेरिका ने टॉरपीडो से युद्धपोत डुबोया, जहाज पर सवार थे 180 ईरानी नाविकसस्ते घरों की बढ़ती मांग से चमकेंगे ये शेयर? एंटीक ने 5 स्टॉक्स पर दी BUY की सलाहStocks to Buy: जंग के माहौल में चमक सकते हैं 2 दिग्गज पोर्ट शेयर, ब्रोकरेज का 35% तक उछाल का अनुमान

IND vs NZ, 1st Test Day 3: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं करेंगे ऋषभ पंत

Advertisement

पंत न्यूजीलैंड की पहली पारी के 37वें ओवर में रविंद्र जडेजा की गेंद को नहीं पकड़ पाए जो उनके घुटने पर लगी। वह जल्द ही लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए।

Last Updated- October 18, 2024 | 10:45 AM IST
ICC Ranking: Rishabh Pant overtakes Virat Kohli in Test rankings टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकले ऋषभ पंत

IND vs NZ, 1st Test Day 3: ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन घुटने में चोट लगने के कारण तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं कर पाएंगे। भारतीय टीम प्रबंधन ने शुक्रवार को मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू होने से कुछ देर पहले यह जानकारी दी।

टीम प्रबंधन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘ऋषभ पंत मैच के तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की चिकित्सा टीम उनकी प्रगति पर निगरानी रखे हुए है।’’ पंत न्यूजीलैंड की पहली पारी के 37वें ओवर में रविंद्र जडेजा की गेंद को नहीं पकड़ पाए जो उनके घुटने पर लगी। वह जल्द ही लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए और उनकी जगह ध्रुव जुरेल मैदान पर उतरे।

Also read: IND vs NZ: भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन, 46 रन पर ढेर; देखें टेस्ट इतिहास में भारत के सबसे कम स्कोर की लिस्ट

गेंद उनके बाएं पैर के घुटने पर लगी जिसकी 2022 में कार दुर्घटना के बाद कई सर्जरी की गई थीं। इससे यह चोट गंभीर लग रही थी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद बताया था कि पंत के घुटने में सूजन आ गई है लेकिन यह चोट गंभीर नहीं है।

रोहित ने प्रेस कांफ्रेस में बताया, ‘‘दुर्भाग्य से गेंद सीधे उनके घुटने पर लगी, उसी पैर पर जिसकी उन्होंने सर्जरी करवाई है। इसलिए उनके घुटने में थोड़ी सूजन है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक एहतियाती उपाय है। हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। ऋषभ जोखिम नहीं लेना चाहते क्योंकि उनके उस पैर की बड़ी सर्जरी हुई है।’’

Advertisement
First Published - October 18, 2024 | 10:45 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement