facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

Boxing Day Test: टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने की धमाकेदार शुरुआत, पहला मैच खेल रहे सैम कोंस्टास और कोहली में नोक-झोंक

Advertisement

बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय टीम में शुभमन गिल की जगह स्पिन हरफनमौला वॉशिंगटन सुंदर को जगह दी गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिये सैम कोंस्टास ने पदार्पण किया है।

Last Updated- December 26, 2024 | 7:01 AM IST
मैच के दौरान विराट कोहली और सैम कोंस्टास के बीच थोड़ी नोक-झोंक भी देखने को मिली।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट ‘बॉक्सिंग डे टेस्ट’ मेलबर्न के एमसीजी मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ ‘बॉक्सिंग डे टेस्ट’ में गुरुवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

भारतीय टीम में शुभमन गिल की जगह स्पिन हरफनमौला वॉशिंगटन सुंदर को जगह दी गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिये सैम कोंस्टास ने पदार्पण किया जबकि चोटिल तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड ने ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पुष्टि की कि वह शीर्ष क्रम में ही बल्लेबाजी करेंगे ।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा,, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर) और स्कॉट बोलैंड।

ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर धमाकेदार शुरुआत की। डेब्यू मैच खेल रहे सैम कोंस्टास ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके अलावा उस्मान ख्वाजा दूसरी छोड़ से उनका जबरदस्त साथ दे रहे हैं। बीच में विराट कोहली और सैम कोंस्टास के बीच थोड़ी नोक-झोंक भी देखने को मिली। हालांकि, अंपायर ने इसका बीच बचाव किया।

भारत ने अपना पहला रिव्यू गंवाया

पारी के चौथे ओवर में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा आउट होने से बचे। मोहम्मद सिराज की इन स्विंग बॉल उनके पैड पर लगी। जोरदार अपील की गई, लेकिन अंपायर ने अपनी को नकार दिया । फिर कप्तान रोहित शर्मा ने DRS लिया। DRS में पता चला कि बॉल ऑफ स्टंप के थोड़ा ऊपर थी।

Advertisement
First Published - December 26, 2024 | 6:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement