facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

कोविड के बीच जोमैटो का विविधता पर जोर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:32 AM IST

जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने ट्वीट के जरिये कहा है कि कंपनी ड्राफ्ट रेड हेयरिंग प्रोस्पेक्ट्स (डीआरएचपी) के लिए आवेदन नहीं कर रही है। आज एक ब्लॉग में उन्होंने इस बारे में लिखा कि कंपनी को कोविड की दूसरी लहर से किस तरह से जूझना पड़ रहा है।
जोमेटो की वेबसाइट पर उनके द्वारा लिए गए ब्लॉग में कहा गया है, ‘अभी, जोमेटो के 20 प्रतिशत से ज्यादा कर्मचारी या तो कोविड-19 ग्रसित हैं, या परिवारों में कोविड-19 मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं। इस बीते वर्ष के दौरान हम सभी ने कई समस्याओं- व्यक्तिगत और पेशेवर- का सामना किया, और अपने समुदाय की सेवा की हरसंभव कोशिश की।’ उन्होंने कहा कि अब, हर किसी का फोकस कोविड की इस दूसरी लहर से निजात पाने पर है, क्योंकि यह बेहद जरूरी है। जोमेटो में हमने अपनी कंपनी को ज्यादा समावेशी और विविध बनाने के लिए अपनी लंबी प्रतिबद्घताओं को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया है। उन्होंने लिखा है, ‘चाहे यह पुरुषों, महिलाओं, समान लिंग, सरोगेट या अडॉप्टिव पैरेंट्स, या मासिक धर्म संबंधित अवकाश के लिए समान पैरेंटल लीव पॉलिसी जैसी पहलों के जरिये हो। या विविध शैक्षिक पृष्ठभूमि के युवा पेशेवरों के लिए के लिए समान अवसर मुहैया कराने से संबंधित हो।’
उन्होंने लिखा है, ‘अब तक, हमारे पास निवेशक संचालित बोर्ड था। लेकिन आज मैं यह बताते हुए उत्साहित हूं कि हमारे आठ सदस्यीय बोर्ड में पांच स्वतंत्र सदस्य हैं, जिनमें से चार महिलाएं हैं।’ कई कंपनियों ने शुरुआती स्तर पर विविध कर्मचारी आधार के साथ शुरूआत की है, लेकिन बदलते समय के दौरान इसमें कमी आई है।

Advertisement
First Published - April 24, 2021 | 12:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement