facebookmetapixel
Advertisement
रियल एस्टेट पर लेबर कोड का मामूली असर, DLF और गोदरेज जैसी दिग्गज कंपनियों ने दिखाया मजबूत प्रदर्शनविदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार पर बढ़ा भरोसा, फरवरी में ₹20,000 करोड़ की खरीदारी से आई स्थिरताऑटो कलपुर्जा शेयरों में लौटी रौनक: व्यापार समझौतों और दमदार नतीजों से निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पीसरकारी कर्ज घटाने को राज्यों के फिजूलखर्च पर लगाम जरूरी, केंद्र के सामने बड़ी चुनौतीEditorial: AI इम्पैक्ट समिट के जरिए भविष्य की चुनौतियों और निवेश पर बड़ा दांवताकत, वक्त और लंबी तैयारी का खेल: भारत और यूरोप क्यों आ रहे हैं एक साथ?सोने-चांदी में जारी रहेगी उठापटक, क्या अमेरिकी GDP और महंगाई के आंकड़े बिगाड़ेंगे बाजार का खेल?अप्रैल से लागू होगा भारत-यूके के बीच हुआ CETA समझौता, व्हिस्की और कारें होंगी सस्ती: रिपोर्टशेयर बाजार में बरसेगा पैसा! इस हफ्ते HAL और Coal India समेत 63 कंपनियां देने जा रही हैं तगड़ा डिविडेंडInd vs Pak, T20 WC 2026: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले फिर गरमाया ‘हैंडशेक’ विवाद, क्या बदलेगा भारत का रुख?

Zomato ने 2022 में 55% बाजार हिस्सेदारी के साथ Swiggy को छोड़ा पीछे

Advertisement

स्विगी के मुख्य फूड डिलिवरी कारोबार का सकल बिक्री मूल्य (जीएमवी) पिछले साल के मुकाबले 26 प्रतिशत बढ़कर 2.6 अरब डॉलर हो गया।

Last Updated- June 29, 2023 | 11:39 PM IST
Swiggy Zomato Delivery Partners Strike

ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो कैलेंडर वर्ष 2022 के दौरान फूड डिलिवरी क्षेत्र में 55 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ अपनी प्रतिस्पर्धी स्विगी को पछाड़ने में कामयाब रहा, जबकि स्विगी की बाजार हिस्सेदारी 45 प्रतिशत रही। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के एक नोट में यह जानकारी दी गई है।

स्विगी के मुख्य फूड डिलिवरी कारोबार का सकल बिक्री मूल्य (GMV) पिछले साल के मुकाबले 26 प्रतिशत बढ़कर 2.6 अरब डॉलर हो गया, जबकि इंस्टामार्ट का जीएमवी इस अवधि के दौरान पिछले साल की तुलना में 459 प्रतिशत तक बढ़ा। इसके अलावा 30 प्रतिशत की दर पर फूड डिलिवरी की ऑर्डर वृद्धि 26 प्रतिशत की जीएमवी वृद्धि से आगे रही।

इसकी तुलना में जोमैटो ने कैलेंडर वर्ष 2022 में 3.2 अरब डॉलर का फूड डिलिवरी जीएमवी दर्ज किया, यह भी पिछले साल की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक रहा है। कोटक के विश्लेषकों ने कहा कि यह जोमैटो के पक्ष में 55:45 की जीएमवी हिस्सेदारी बताता है। इसके अलावा जोमैटो ने कैलेंडर वर्ष 2022 में अपनी बाजार हिस्सेदारी की बढ़त बनाए रखी है, जो एक अतिरिक्त सकारात्मक बात है।

इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी वार्षिक रिपोर्ट में प्रोसस, जो कंपनी में 33 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ स्विगी का सबसे बड़ा निवेशक है, ने संकेत दिया है कि 1 जनवरी से 31 दिसंबर, 2022 के बीच स्विगी का घाटा पिछले साल की तुलना में 80 प्रतिशत बढ़ गया है, जबकि इसके फूड डिलिवरी कारोबार के सकल बिक्री मूल्य (जीएमवी) में 26 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Advertisement
First Published - June 29, 2023 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement