facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

Zomato FY24Q3 Results: फूड डिलीवरी कंपनी को हुआ 138 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा, रेवेन्यू में भी शानदार इजाफा

Zomato ने एक्सचेंजों को बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का टोटल रेवेन्यू 69 फीसदी बढ़कर 3,288 करोड़ रुपये हो गया है।

Last Updated- February 08, 2024 | 4:43 PM IST
Zomato

भारत की सबसे बड़ी फूड डिलीवरी कंपनी जोजैटो (Zomato) ने वित्त वर्ष 24 की दिसंबर तिमाही (FY24Q3) के रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने सालाना आधार पर (YoY)  138 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट (net profit) दर्ज किया है। जबकि, कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में (FY23Q3) में 347 करोड़ रुपये का नेट घाटा दर्ज किया था।

सितंबर तिमाही में (FY24Q2) में कंपनी ने घाटे से उबरते हुए 36 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया था।

रेवेन्यू भी बढ़ा

Zomato ने एक्सचेंजों को बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का टोटल रेवेन्यू 69 फीसदी बढ़कर 3,288 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि एक साल पहले की समान अवधि (FY23Q3) में यह 1,948 करोड़ रुपये थी।

तिमाही आधार पर (QoQ) बात की जाए तो सितंबर तिमाही में (FY24Q2) में कंपनी का रेवेन्यू 2,848 करोड़ रुपये रहा था।

अगर कंपनी के फूड डिलीवरी सेगमेंट की बात की जाए तो कंपनी का रेवेन्यू 48 फीसदी बढ़ गया है। जबकि, क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म से प्राप्त रेवेन्यू में भी दोगुना की बढोतरी देखने को मिली।

बढ़ी इनकम

चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी की टोटल इनकम बढ़कर 3,507 करोड़ रुपये हो गई, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 2,121 करोड़ रुपये थी।

कुल खर्च बढ़ा

31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में कंपनी का कुल खर्च (Total Expense) पिछले साल की समान तिमाही के 2,485 करोड़ रुपये के मुकाबले FY24Q3 में बढ़कर 3,383 करोड़ रुपये हो गया। FY24Q2 में कंपनी ने 3,039 करोड़ रुपये का कुल खर्च दर्ज किया था।

शेयरों में भी उछाल

Zomato के शेयरों में भी आज बढ़त देखने को मिली। BSE पर कंपनी के शेयर 2.42 फीसदी की उछाल के साथ 144.00 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुए।

क्यों बढ़ा Zomato का नेट प्रॉफिट?

जोमेटो ने एक्सचेंजों को जानकारी दी कि कंपनी को भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC men’s Cricket World Cup) का फायदा मिला, क्योंकि इस दौरान लोगों ने जमकर फूड आइटम्स ऑर्डर किए। इसके अलावा सितंबर से लेकर दिसंबर तक भारत में त्योहारी सीजन का दम बना रहा जिसका असर कंपनी के मुनाफे में देखने को मिला।

First Published - February 8, 2024 | 4:09 PM IST

संबंधित पोस्ट