ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल (Zomato CEO Deepinder Goyal) ने एक मैक्सिकन मॉडल से शादी कर ली है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुनोज और दीपिंदर फरवरी में अपने हनीमून से लौटे थे।
कौन है Zomato CEO Deepinder Goyal की पत्नी?
खबरों के मुताबिक, दीपिंदर गोयल (41) ने मैक्सिकन मॉडल ग्रेसिया मुनोज संग शादी की है। बता दें कि यह गोयल की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी Delhi-IIT में साथ पढ़ने वाली कंचन जोशी के साथ हुई थी।
कौन है ग्रेसिया मुनोज?
ग्रेसिया मुनोज एक मैक्सिकन मॉडल हैं। वह एक टेलीविजन शो की होस्ट भी हैं। इसके अलावा, साल 2022 में मुनोज अमेरिका में मेट्रोपोलिटन फैशन वीक की विजेता भी थीं।
मॉडल के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, मुनोज ने लिखा है कि वह अब भारत में अपने घर पर हैं। जनवरी में भी मुनोज ने इंडिया की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थीं, जिन्में दिल्ली के फेमस टूरिस्ट प्लेस शामिल थे।
गुरुग्राम के रहने वाले दीपिंदर गोयल ने कंसल्टिंग फर्म बेन एंड कंपनी में अपनी नौकरी छोड़ने के बाद 2008 में रेस्तरां एग्रीगेटर और फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (तब Foodiebay.com के नाम से जाना जाता था) की सह-स्थापना की।
गोयल और ज़ोमैटो को इस सप्ताह “प्योर वेज मोड” और “प्योर वेज फ्लीट” नामक एक नई केवल शाकाहारी फूड डिलीवरी सर्विस के लिए अलग ग्रीन यूनिर्म की योजना पर भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
बुधवार को, गोयल ने कहा कि कंपनी अपने डिलीवरी एजेंटों और ग्रीन बॉक्स के लिए हरे ड्रेस कोड की योजना को वापस ले लेगी, और सभी डिलीवरी एजेंट मौजूदा लाल शर्ट या टी-शर्ट पहनना जारी रखेंगे।