facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

Zee Entertainment के CEO पुनीत गोयनका ने Maverick Media में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी

निवेश से टियर-2 और टियर-3 शहरों में सिंगल-स्क्रीन थिएटर का होगा विस्तार, पुराने सिनेमाघरों का होगा पुनरुद्धार।

Last Updated- June 24, 2024 | 8:02 PM IST
SEBI rejects settlement petition of ZEE and Punit Goenka, Subhash Chandra under investigation SEBI ने खारिज की ZEE और पुनीत गोयनका की निपटान याचिका, जांच के घेरे में सुभाष चंद्रा

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के CEO पुनीत गोयनका ने अपनी निजी हैसियत से मैवरिक मीडिया में बहुमत हिस्सेदारी खरीद ली है। इस निवेश से सिंगल स्क्रीन थिएटर कंपनी मैवरिक मीडिया को देश के कम स्क्रीन वाले बाजारों, खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में सिनेमाघर बनाकर अपने कारोबार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। गोयनका के ऑफिस द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

मैवरिक मीडिया को Vistaar एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थन प्राप्त है और यह पूरे भारत में बड़े पर्दे के सिनेमा अनुभव को बढ़ाने पर फोकस करती है।

पुनीत गोयनका ने कहा, “टियर-2 और टियर-3 शहरों में सिंगल-स्क्रीन सिनेमाघरों की मांग बहुत अधिक है, इन पुराने सिनेमाघरों को फिर से चलाना जरूरी है, लेकिन यह इस ध्यान से करना होगा कि उनका पुराना रूप और यादें बनी रहें।”

गोयनका को विश्वास है कि मैवरिक मीडिया की टीम अपने लक्ष्य को हासिल कर लेगी और पूरे देश में सिंगल स्क्रीन वाले सिनेमाघरों का कारोबार बढ़ाएगी। उन्हें यह भी उम्मीद है कि उनके इस कदम से देश के विकासशील शहरों में सिनेमा दिखाने का कारोबार करने वालों के लिए अच्छा मुनाफा कमाने का मौका बनेगा।

First Published - June 24, 2024 | 7:53 PM IST

संबंधित पोस्ट