facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Results: विप्रो की ग्रोथ सुस्त, टेक महिंद्रा का मुनाफा 28% बढ़ा; जियो फाइनैंशियल, BHEL और पीरामल फाइनैंस ने दिखाया दमER&D सेक्टर में LTTS का दमदार प्रदर्शन, KPIT की चेतावनी और Tata Elxsi के मार्जिन पर दबावमोबाइल PLI 2.0 और सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी, डिक्सन और अंबर एंटरप्राइजेज को सबसे ज्यादा फायदा संभवबाजार नियामक सेबी ने नियमों में ढील दी, SIF डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ने की उम्मीददेश में 2030 तक होंगे 2.1 करोड़ से ज्यादा गिग वर्कर, हर साल बनेंगे लाखों रोजगार अवसरफर्राटा भर रहा देश का टूरिज्म सेक्टर, 2036 तक GDP में होगी 7% हिस्सेदारी; 6.35 करोड़ रोजगार सृजित होंगेपश्चिम एशिया तनाव से बढ़ा कच्चा तेल, FPI की भारतीय शेयरों में बिकवाली तेज; ₹7,443 करोड़ के बेचे शेयरसॉफ्टवेयर-डिफाइंड वाहनों के दौर में बदली ऑटो इंडस्ट्री की भर्ती, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपर्ट्स की बढ़ी मांगकेंद्र ने राज्यों के साथ मिलकर बनाई योजना, 189 अरब डॉलर के आयात का तैयार होगा विकल्पजापान की 200+ कंपनियों के CEO अगस्त में आएंगे यूपी, मैन्युफैक्चरिंग से ग्रीन हाइड्रोजन तक निवेश पर फोकस

LG Electronics में मिलेंगी बंपर नौकरियां, तैयार रखें अपना CV

Advertisement

ग्रेटर नोएडा, पुणे के बाद LG Electronics की आंध्रप्रदेश में भी मैन्यूफेक्चरिंग यूनिट लगाने जा रही है। नवंबर में आंध्र प्रदेश सरकार से मंजूरी मिल गई है।

Last Updated- December 09, 2024 | 5:46 PM IST
After Greater Noida, Pune, LG Electronics is going to set up another manufacturing unit in Andhra Pradesh. ग्रेटर नोएडा, पुणे के बाद LG Electronics का आंध्रप्रदेश में एक और मैन्यूफेक्चरिंग यूनिट लगाने जा रही है।

नौकरी की तलाश करनेवालों और बेहतर जॉब के लिए परेशान लोगों के लिए LG Electronics India की ओर से बड़ी खबर आ रही है। जल्दी ही कंपनी में बड़े पैमाने पर वेकेंसी होगी, जो हर डिपार्टमेंट में होगी। घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बनाने वाली कंपनी एलजी की भारत में विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए आंध्र प्रदेश में एक नया संयंत्र लगाने की योजना है। ग्रेटर नोएडा और पुणे के बाद एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का ये तीसरा मैन्यूफेक्चरिंग प्लांट होगा। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने से संबंधित प्रस्ताव के मसौदे में यह जानकारी दी है।

कंपनी ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आईपीओ के लिए दस्तावेजों का मसौदा जमा कराया है। कंपनी की ग्रेटर नोएडा और पुणे में दो विनिर्माण इकाइयां मौजूद हैं और वह बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आंध्र प्रदेश में एक और संयंत्र लगाने जा रही है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया को 26 नवंबर, 2024 को आंध्र प्रदेश औद्योगिक विकास नीति के तहत वित्तीय प्रोत्साहन के लिए पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी ने पिछले हफ्ते आईपीओ के लिए सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए थे। इसके मुताबिक मूल कंपनी 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर 10.18 करोड़ से अधिक शेयर बेचेगी।

एलजी को अपने कारोबार के विभिन्न पहलुओं के लिए अपनी मूल इकाई एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स से समर्थन मिलता है। इसमें उत्पाद नवाचार, उत्पाद डिजाइन, विनिर्माण के लिए प्रौद्योगिकियां, ब्रांड और संबंधित तकनीकी जानकारी और निर्यात शामिल हैं। इसके अलावा एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया अपनी लागत को कम करने के लिए स्थानीय बाजार से कच्चे माल की खरीद भी बढ़ा रही है। इससे कंपनी को उत्पादों की प्रतिस्पर्धी कीमत तय करने में मदद मिल रही है।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने कहा, ‘‘एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स और एलजी समूह की कंपनियों के साथ हमारे संबंधों में कोई भी प्रतिकूल बदलाव हमारे व्यवसाय, प्रतिष्ठा, वित्तीय स्थिति और परिचालन के परिणामों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।’’

Advertisement
First Published - December 9, 2024 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement