facebookmetapixel
Advertisement
टाटा मोटर्स PV ने तमिलनाडु प्लांट से शुरू किया प्रोडक्शन, ₹9,000 करोड़ का करेगी निवेशइनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट नियम जारी: जानें अब ITR फॉर्म 1 से 7 में आपके लिए क्या-क्या बदल जाएगाUP Budget Session 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का भारी हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारेMirae Asset ने उतारा Nifty Metal ETF FoF, ₹5,000 से मेटल और माइनिंग सेक्टर में निवेश का मौकाUP Economic Survey 26: ₹36 लाख करोड़ की होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कर्ज घटा व निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरीPFC और REC का बड़ा मर्जर: सरकार की हिस्सेदारी और पावर सेक्टर निवेश पर सबकी नजरFY27 में 6.4% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, मूडीज ने जताया अनुमान; कहा- G20 में सबसे तेजKalyan Jewellers: 76% उछल सकता है ये शेयर, BUY रेटिंग बरकरार; Q3 नतीजों के बाद बना ब्रोकरेज की पसंदAI और मजबूत ग्रोथ से IT शेयर चमक सकते हैं, ब्रोकरेज ने इन 6 स्टॉक्स पर दी BUY की सलाहTata Steel का भारत का कारोबार चमक रहा! 4 ब्रोकरेज ने दिए ₹240 तक के टारगेट

‘Transform Rural India Foundation’ को 12 लाख अमेरिकी डॉलर का अनुदान देगा Walmart Foundation

Advertisement

UP में 15,000 महिला ग्रामीण किसानों की औसत आधार आय बढ़ाने व उनकी आजीविका में सुधार करने के लिए इस अनुदान का इस्तेमाल किया जाएगा।

Last Updated- November 30, 2023 | 11:50 AM IST
Walmart Foundation

वॉलमार्ट फाउंडेशन ने ‘ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन’ को 12 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 10 करोड़ रुपये) का अनुदान देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

उत्तर प्रदेश में 15,000 महिला ग्रामीण किसानों की औसत आधार आय बढ़ाने व उनकी आजीविका में सुधार करने के लिए इस अनुदान का इस्तेमाल किया जाएगा।

फाउंडेशन की ओर से जारी बयान के अनुसार, अनुदान का इस्तेमाल दो साल की परियोजना के लिए किया जाएगा। मुख्य रूप से 10 आत्मनिर्भर महिला नेतृत्व वाले एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) बनाने। महिला किसानों की आजीविका बढ़ाने तथा विविधता लाने के लिए एक मंच तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

वॉलमार्ट फाउंडेशन की उपाध्यक्ष (मुख्य परिचालन अधिकार) जूली गेहरकी ने कहा, ‘‘ यह परियोजना 2028 तक कम से कम 50 प्रतिशत महिलाओं के साथ 10 लाख किसानों तक पहुंचने की हमारी प्रतिबद्धता को दृढ़ता से प्रतिबिंबित करती है। यह निवेश ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक महिलाओं तक हमारी पहुंच का विस्तार करेगा। स्थायी वृद्धि को बढ़ावा देगा और आय के अतिरिक्त स्रोतों को खोलकर हमारे प्रभाव को मजबूत करेगा। ’’

‘ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन’ (टीआरआईएफ) के प्रबंध निदेशक अनीश कुमार ने कहा, ‘‘वॉलमार्ट फाउंडेशन का यह अनुदान वंचित तथा महिला किसानों के लिए संस्थागत मॉडल विकसित करने के काम आएगा। हम वॉलमार्ट फाउंडेशन के आभारी हैं…’’

Advertisement
First Published - November 30, 2023 | 11:50 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement