facebookmetapixel
Advertisement
Cholamandalam vs Tata Capital: किस NBFC पर ज्यादा भरोसा? ब्रोकरेज की राय में कहां कमाई का बेहतर मौका?Rupee vs Dollar: फेड के फैसले के बाद रुपये की बढ़त रही सीमित, शुरुआती कारोबार में 13 पैसे मजबूतIPO Listing Today: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp की आज होगी शेयर बाजार में एंट्री; जानें GMP क्या दे रहा है संकेतGold, Silver Price Today: फेड के फैसले के बाद सोना हुआ मज​बूत, चांदी के भाव गिरेबाजार में सब ठीक दिख रहा, लेकिन अंदर से बढ़ रहा खतरा! ब्रोकरेज ने दी डिफेंसिव शेयरों में निवेश की सलाहUS Fed Rate: अमेरिकी फेड का बड़ा फैसला! ब्याज दरें रहीं स्थिर, लेकिन महंगाई को लेकर सख्त रुख बरकरारStock Market Update: शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव! Sensex डगमगाया, Adani Ports और Bajaj Finserv टूटे, MTAR Tech 5% उछलाRBI अगस्त में ब्याज दर बदलेगा या नहीं? जानें 72 अर्थशास्त्रियों के सर्वे में क्या निकलाअगस्त में किन सेक्टरों में बनेगा पैसा? Realty और Auto पर बुलिश, IT पर ब्रोकरेज ने क्यों किया सावधान?Crude Oil: तेल की कीमतों में फिर गिरावट, राहत की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेल

5जी के लिए तैयार है वोडा का नेटवर्क

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 11:25 PM IST

वोडाफोन आइडिया (वी) के मुख्य कार्याधिकारी रविंदर टक्कर ने कहा है कि कंपनी का नेटवर्क 5जी के लिए तैयार है। कंपनी के लगातार घाटे में होने के बावजूद विज्ञापन एवं विपणन लागत के बारे में एक शेयरधारक द्वारा पूछे जाने परउन्होंने कंपनी की रीब्रांडिंग गतिविधियों का बचाव किया।
टक्कर ने कहा कि नई एकल ब्रांड पहचान वी से कंपनी को ग्राहकों के लिए अपने मूल्य को प्रभावी तरीके से संप्रेषित करने और ग्राहक आधार बढ़ाने में मदद मिलेगी। कंपनी की आज हुई वार्षिक आम बैठक में एक शेयरधारक द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘हमने अपने ब्रांड को एकीकृत कर लिया है और उसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसका उद्देश्य इस ब्रांड को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना है ताकि हमारे ग्राहकों हमारी पेशकश एवं नेटवर्क की गुणवत्ता को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिल सके।’
टक्कर ने कहा कि कंपनी ने अपनी दक्षताओं को बेहतर किया है और उसमें उन विशेषताओं को शामिल है जो 5जी के लिए उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा कि स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद सेवाओं को शुरू करने में कंपनी का नेटवर्क समर्थ होगा। उन्होंने कहा कि वोडाफोन आइडिया इस मुद्दे पर दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर काम कर रही है और परीक्षण के लिए जल्द ही स्पेक्ट्रम मिलने की उम्मीद है।
कंपनी एक साथ दो मोर्चे पर चुनौतियों से जूझ रही है। एक तरफ उसे अपने ग्राहक आधार को बचाए रखना है तो दूसरी तरफ अगले दस वर्षों के दौरान सरकार को सकल समायोजित राजस्व के बकाये के भुगतान के लिए रकम जुटाना है।

Advertisement
First Published - September 30, 2020 | 11:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement