facebookmetapixel
विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नाम

Vodafone Idea के शेयरों में 4% से ज्यादा की उछाल, UBS ने दी खरीद की सलाह!

यूबीएस ने वोडाफोन आइडिया के लक्ष्य मूल्य को भी बढ़ाकर ₹18 कर दिया है, जो पहले ₹13.10 था।

Last Updated- May 24, 2024 | 10:32 AM IST
Vodafone Idea share price on Vi revival plan

वोडाफोन आइडिया के शेयर की कीमत में शुक्रवार को 4% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। क्योंकि एक बड़ी विदेशी ब्रोकरेज कंपनी यूबीएस ने इस कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है, पहले ये सलाह “Neutral” थी।

साथ ही, यूबीएस ने वोडाफोन आइडिया के लक्ष्य मूल्य को भी बढ़ाकर ₹18 कर दिया है, जो पहले ₹13.10 था। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर वोडाफोन आइडिया का शेयर ₹14.23 के निचले स्तर से खुला और इंट्राडे में ₹14.75 के उच्च स्तर तक पहुंचा।

लाइव मिंट में छपी खबर के मुताबिक, एंजेल वन के टेक्निकल एनालिस्ट राजेश भोसले का कहना है कि कि शेयर की कीमत में तेजी से बढ़त देखी गई है और शुरुआती कारोबार में और खरीदारी हो रही है।

अगर यह तेजी बनी रहती है, तो आने वाले कुछ समय में शेयर की कीमत में और भी बढ़ोतरी हो सकती है, जो कि संभवतः 15.8 के आसपास पहुंच सकती है। वहीं अगर गिरावट आती है तो फिर शेयर की कीमत 14.10 के आसपास जा सकती है और फिर नीचे भी गिर सकती है।

यूबीएस का कहना है कि वोडाफोन आइडिया के शेयरों में जल्द ही 70 से 80 फीसदी तक की तेजी आ सकती है। उनके मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट द्वारा एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) राशि को कम करने या फिर सरकार की तरफ से राहत पैकेज मिलने से कंपनी को काफी फायदा हो सकता है। दरअसल, सरकार ने ये बता चुकी है कि वो टेलीकॉम मार्केट में तीन मजबूत प्राइवेट कंपनियां बनाए रखना चाहती है, इसीलिए वो वोडाफोन आइडिया की मदद कर सकती है।

First Published - May 24, 2024 | 10:27 AM IST

संबंधित पोस्ट