facebookmetapixel
Advertisement
PM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्तावरीइंश्योरेंस मार्केट में बजाज फिनसर्व ने की एंट्री, रिलायंस से होगा मुकाबला; IRDAI की मंजूरी का इंतजारकैग की रिपोर्ट में खुलासा: Q1 FY27 में 22 राज्यों के पूंजीगत व्यय में गिरावट, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल पिछड़ेसरकार ने कहा: बिना एथनॉल ₹125 प्रति लीटर मिलता पेट्रोल, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के बीच बड़ा सहारानिफ्टी-500 में DII की हिस्सेदारी रिकॉर्ड 21% पर पहुंची, FII की हिस्सेदारी घटकर 17% के नए निचले स्तर पर

टीटीएसएल विस्तार में लगाएगी 165 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 9:01 PM IST

गुजरात के दूरसंचार क्षेत्र में खुद की उपस्थिति मजबूत करने के लिए टाटा टेलीसर्विसेस लिमिटेड (टीटीएसएल) अपने विस्तार के लिए 150 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करेगी।


अपने विस्तार के बड़े अभियान के चलते, टेलीकॉम ऑपरेटर अपनी मौजूदा 272 छोटे शहरों तक   पहुंच में और 278 छोटे शहरों  को जोड़कर उसे दोगुना करना चाहता है।टाटा टेलीसर्विसेस के मुख्य परिचालन अधिकारी, नवीन भसीन का कहना है, ‘इस विस्तार का रुझान राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों की ओर अधिक रहेगा।


चूंकि इस इलाके में मोबाइल का इस्तेमाल काफी कम होता है, इस लिए यहां मोबाइल फोन के बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने की अधिक संभावनाएं हैं। फिल्हाल एक वर्ष के विस्तार के लिए 165 करोड़ रुपये की योजना है।’ वित्त वर्ष 2008-09 में टाटा टेलीसर्विसेस का इरादा गुजरात क्षेत्र में अपने मौजूदा उपभोक्ताओं की संख्या को 10 लाख से 15 लाख तक पहुंचाने की है।


भसीन का कहना है कि कंपनी रणनीतिगत तरीके से कम गतिविधियों वाले छोटे शहरों ‘ग्रीन चैनल’ पर भी ध्यान केन्द्रित करेगी। भसीन का कहना है, ‘कम गतिविधि वाले छोटे शहरों के इलाकों में एक दूरसंचार ऑपरेटर का होना बेहद जरूरी है। उदाहरण के लिए केन्द्र शासित द्वीव, जहां उपभोक्ताओं की संख्या कम है, लेकिन वह छुट्टियां बिताने के लिहाज से बेहतरीन जगह है, वहां उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए सेल साइट का होना बेहद जरूरी है।’


भसीन का कहना है कि इसी के साथ कंपनी गुजरात में अपने बेस स्टेशनों की मौजूदा संख्या 700 को वित्त वर्ष 2008 के अंत तक बढ़ाकर 1000 भी करने के लिए निवेश करने का इरादा रखती है।

Advertisement
First Published - May 3, 2008 | 12:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement