facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

Toyota का बीते वित्त वर्ष में नेट प्रॉफिट हुआ दोगुना

Toyota ने बुधवार को जानकारी दी, टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन का वार्षिक मुनाफा 4900 अरब येन (31.9 अरब डॉलर) रहा, जो पिछले वर्ष के 2450 अरब येन से अधिक है।

Last Updated- May 08, 2024 | 2:43 PM IST
Toyota
Representative Image

टोयोटा का बित्ते वित्त वर्ष 2023-24 में शुद्ध लाभ दोगुना हो गया। वाहनों की मजबूत बिक्री तथा अनुकूल विनिमय दर के दम पर जापान की शीर्ष वाहन विनिर्माता ने बेहतर प्रदर्शन किया।

कंपनी ने बुधवार को जानकारी दी, टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन का वार्षिक मुनाफा 4900 अरब येन (31.9 अरब डॉलर) रहा, जो पिछले वर्ष के 2450 अरब येन से अधिक है।

इसकी बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 4500 अरब येन (290 अरब डॉलर) हो गई। परिणाम टोयोटा के स्वयं के 4500 अरब येन (29 अरब डॉलर) के अनुमान से अधिक रहे। वैश्विक बिक्री पिछले वित्त वर्ष में बढ़कर 94 लाख वाहन रहना इसकी मुख्य वजह रही। 2022-23 में यह 88 लाख इकाई थी।

हाइब्रिड वाहनों की बिक्री अच्छी रही, हालांकि टोयोटा ने इस बात पर जोर दिया कि वह विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहन जिनमें बैटरी ईवी, प्लग-इन और ईंधन सेल मॉडल शामिल हैं, पेश करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी कोजी सातो ने पत्रकारो से कहा, ‘‘ नवीनतम परिणाम दर्शाते हैं कि हमारे प्रयास सफल रहे हैं….’’

First Published - May 8, 2024 | 2:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट