facebookmetapixel
Advertisement
केविन वार्श के नामांकन पर बाजार की प्रतिक्रिया आश्चर्यजनक, अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर आशावादी बोफारूस में 1 करोड़ मजदूरों की भारी डिमांड: क्या भारतीय श्रमिकों के पास है विदेश में मोटी कमाई का मौका?अब UPI से सीधे बैंक खाते में आएगा PF का पैसा! टेस्टिंग हुई शुरू, जानें कब से उठा सकेंगे सुविधा का लाभशहरी सहकारी बैंकों के लिए बिना गारंटी वाले लोन की सीमा बढ़ाकर 20% करने का प्रस्तावबुलेट बनाने वाली कंपनी का मुनाफा 21% उछला, रॉयल एनफील्ड की बिक्री मजबूत; ₹958 करोड़ निवेश को मंजूरीTitan Q3 Results: 61% की जबरदस्त उछाल के साथ मुनाफा ₹1,684 करोड़ हुआ, रेवेन्यू ₹24,900 करोड़ के पारडीपफेक पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटाना होगा AI कंटेंट, 20 फरवरी से नए डिजिटल नियम लागूExplainer: ऑफिस में अब नहीं होगी मील की चिंता! ‘ईट नाउ पे लेटर’ से लंच ब्रेक बनेगा और भी खुशनुमाबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने किराये पर दी प्रोपर्टी, जानें कितनी होगी हर महीने कमाई200% का बंपर डिविडेंड! मुनाफे में 33% की जबरदस्त उछाल के बाद AI सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा

Torrent Group ने अपने फाउंडर के नाम वाले UNM Foundation को दिया 5,000 करोड़ रुपये का दान

Advertisement

दान की गई 5,000 करोड़ रुपये की यह राशि Torrent Group की कंपनियों के वैधानिक CSR योगदान के अलावा होगी।

Last Updated- March 31, 2024 | 6:45 PM IST
Mehta family of Torrent Group donated Rs 5,000 crore to UNM Foundation Torrent Grouop की मेहता फैमिली ने UNM Foundation को दिया 5,000 करोड़ रुपये का दान
Jinal Mehta announcing the donation

औषधि और ऊर्जा जैसे कारोबार में शामिल टॉरेंट समूह के मेहता परिवार ने यूएनएम फाउंडेशन को अगले पांच वर्षों में 5,000 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की है। इस फाउंडेशन का नाम टॉरेंट समूह के संस्थापक यू एन मेहता के नाम पर रखा गया है। समूह अपने संस्थापक स्वर्गीय उत्तमभाई नाथलाल मेहता (14 जनवरी, 1924 से 31 मार्च, 1998) की जन्मशती मना रहा है।

समूह ने रविवार को एक बयान में कहा कि मेहता परिवार ने परोपकार की विरासत का सम्मान करते हुए यूएनएम फाउंडेशन को अगले पांच वर्षों में 5,000 करोड़ रुपये दान करने की प्रतिबद्धता जताई है।

बयान में कहा गया कि यह राशि टोरेंट समूह की कंपनियों के वैधानिक सीएसआर योगदान के अतिरिक्त होगी। बयान के मुताबिक यू एन मेहता को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने, व्यावसायिक कौशल, सैद्धांतिक जीवन और मानवीय परोपकार के प्रति उनके दृढ़ संकल्प के लिए याद किया जाता है।

उनका प्रारंभिक जीवन कई व्यक्तिगत चुनौतियों, गंभीर वित्तीय संकट, व्यावसायिक विफलताओं और स्वास्थ्य जटिलताओं से भरा था। उनका जन्म एक बेहद गरीब परिवार में हुआ था और जब वह सिर्फ दो साल के थे, उन्होंने अपनी मां को खो दिया था।

वह व्यवसाय स्थापित करने के अपने पहले प्रयास में असफल रहे और उन्हें कई वर्षों के लिए अपने गांव लौटना पड़ा। बयान के मुताबिक उन्होंने प्रत्येक चुनौती पर विजय हासिल की और आखिरकार 48 वर्ष की उम्र में दवा व्यवसाय स्थापित करने के अपने दूसरे प्रयास में सफल हुए।

टॉरेंट समूह ने शनिवार को अहमदाबाद में एक समारोह में उनकी जन्मशती मनाई। समूह के चेयरमैन समीर मेहता ने कहा कि यूएनएम फाउंडेशन जाति, धर्म, स्त्री-पुरूष और आर्थिक स्तर के आधार पर किसी भेदभाव के बिना सामाजिक कार्यों के लिए इस राशि का इस्तेमाल करेगा।

Advertisement
First Published - March 31, 2024 | 6:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement