facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

बेटे भी चल दिए बाप की ही राह पर!

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 8:53 PM IST

सत्यम कंप्यूटर के पूर्व चेयरमैन रामलिंग राजू के बेटे भी शायद उन्हीं के रास्ते पर चल रहे थे।


 दरअसल उनके बेटे मायटास की दो कंपनियों में प्रवर्तक थे और उनमें से मायटास इन्फ्रा के खातों में भी गड़बड़ी की बातें कही जा रही हैं।

माना जा रहा है कि अपने वित्तीय आंकड़ों में इस कंपनी ने भी फर्जीवाड़ा किया था।अंतर सिर्फ इतना है कि राजू ने अपनी कमाई, नकदी और मुनाफों को बढ़ाचढ़ाकर दिखाया था।

दूसरी ओर मायटास इन्फ्रा ने अप्रैल-जून की तिमाही में अपने मुनाफे को कम करके दिखाया है और इन्हें बहीखातों में दर्ज भी किया गया है।

सत्यम के मामले में ऑडिटरों की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं, लेकिन मायटास के मामले में ऑडिटर पाक साफ बनकर उभरे हैं। पीडब्ल्यूसी की तरह मायटास इन्फ्रा के ऑडिटर गड़बड़ी पहचानने से चूके नहीं और न ही इस बारे में वे चुप ही रहे। इस गड़बड़ी की ओर सबसे पहले इशारा ऑडिटर ने ही किया।

मायटास इन्फ्रा के वाइस चेयरमैन बी तेजा राजू ने बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में अपने बयान में कहा, ‘कंपनी के वैधानिक ऑडिटर ने जून में समाप्त तिमाही की समीक्षा रिपोर्ट में बताया कि कंपनी ने सेवा कर के बारे में कुछ गलत बातें कही हैं और कर देयता को भी बढ़ाकर दिखाया है। इसकी वजह से कंपनी का कर अदायगी के बाद मुनाफा तकरीबन 16 लाख रुपये कम हो गया है।’

तेजा राजू ने अपने बयान में एक्सचेंज को यह भी बताया कि भूल सुधार कर  लिया गया है।?उन्होंने कहा कि इस देयता को बहीखातों में दर्ज कर दिया गया है और सितंबर में समाप्त तिमाही की रिपोर्ट में इसका जिक्र किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - January 8, 2009 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement