कंपनियां

एविएशन इंडस्ट्री सुधार के रास्ते, 2022-23 में यात्रियों की संख्या 60 फीसदी बढ़ी : रिपोर्ट

Published by
भाषा
Last Updated- April 12, 2023 | 3:22 PM IST

घरेलू विमानन उद्योग लगातार सुधार के रास्ते पर है और वित्त वर्ष 2022-23 में हवाई यात्रियों की संख्या 60 फीसदी बढ़कर 13.60 करोड़ रही है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि इसके बावजूद घरेलू यात्रियों की संख्या महामारी-पूर्व के स्तर 14.15 करोड़ से चार प्रतिशत कम है।

इक्रा के मुताबिक, भारतीय विमानन कंपनियों ने मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष में घरेलू मार्गों पर कुल 8.52 करोड़ यात्रियों को सेवाएं दीं। इक्रा के उपाध्यक्ष सुप्रियो बनर्जी ने कहा कि इस साल मार्च में घरेलू यात्री यातायात 1.30 करोड़ रहा, जो मार्च, 2022 के 1.06 करोड़ से लगभग 22 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में विमानन कंपनियों की तैनाती क्षमता वृद्धि सालाना आधार पर 38 फीसदी अधिक थी।

First Published : April 12, 2023 | 3:22 PM IST