facebookmetapixel
सरकार अगले फाइनैंशियल ईयर में FPO के जरिये LIC में हिस्सेदारी बेचने पर कर रही विचारबजट में ग्रोथ को गति देने को निवेश पर जोर, घाटे का लक्ष्य बताता है सरकार की प्राथमिकता: सीतारमणSTT बढ़ने से Arbitrage Funds का रिटर्न कितना घटेगा? Edelweiss MF ने लगाया अनुमान; देखें कैलकुलेशनFPIs ने भारतीय बाजार से जनवरी में निकाले ₹36,000 करोड़, STT बढ़ोतरी से आगे भी दबाव की आशंकाBudget 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए ₹40,000 करोड़ का फंड, सेमीकंडक्टर हब बनेगा भारतGold-Silver Price Crash: चांदी 4 दिन में ₹2 लाख तक टूटी! सोना भी 24% फिसला; आगे क्या फिर चमकेगा?₹400 के पार जाएगा NTPC? तीन ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाहडिविडेंड और म्युचुअल फंड इनकम पर ब्याज कटौती खत्म, कैसे बढ़ेगा आपका टैक्स बोझ? ₹1 लाख के कैलकुलेशन से समझेंसरकार की रणनीति समझिए, बजट में छिपा है बड़ा संदेशक्या प्रदूषण से हो रही मौतों को स्वीकार करने से बच रही सरकार? दो सरकारी विभागों में ही इसपर बड़ा विरोधाभास

भारतीय एविएशन सेक्टर की बुनियाद मजबूत, सुस्ती की कोई आहट नहीं: Boeing India चीफ

भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाले सिविल एविएशन मार्केट में से एक है। भारतीय एयरलाइंस ने लगभग 1,500 विमानों का ऑर्डर दिया है

Last Updated- September 10, 2023 | 3:50 PM IST
Incidents of bird collision with aircraft increased by 52 percent

भारतीय विमानन क्षेत्र की वृद्धि के लिए बुनियाद मजबूत हैं। विमान विनिर्माता बोइंग ने इस बात पर जोर देते हुए कहा है कि मांग को पूरा करने के लिए लोगों को प्रशिक्षित करना, ईंधन पर कर को सुसंगत बनाना और बुनियादी ढांचे में लगातार निवेश करना जरूरी है।

Boeing के पास हैं सैकड़ों भारतीय एयरलाइन कंपनियों के ऑर्डर

बोइंग के पास भारतीय एयरलाइन कंपनियों से सैकड़ों विमानों के ऑर्डर हैं। उसने देश में पायलटों के प्रशिक्षण के लिए 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर सहित विभिन्न निवेश की घोषणा की है।

बोइंग इंडिया के अध्यक्ष सलिल गुप्ते ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा, ‘हमें (भारत में) कोई सुस्ती नहीं दिख रही है और हम एयरलाइंस के बीच बहुत अधिक लोड फैक्टर (विमान में भरी सीटों की संख्या), मुनाफे की अत्यधिक उच्च दर, और विमानों की बेहद मजबूत मांग देख रहे हैं। हमने दुनिया में अबतक दिए गए कुछ सबसे बड़े ऑर्डर को यहां देखा है।’

उन्होंने बताया, ‘कुल मिलाकर हम देख रहे हैं कि मांग बढ़ रही है। जैसे-जैसे नए टर्मिनल बन रहे हैं… नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे बन रहे हैं… हम इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी महत्वपूर्ण प्रगति देख रहे हैं… यह भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए एक वरदान साबित होने वाला है।’ उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से सभी को भारतीय विमानन क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद थी, और अब यह सच में हो रहा है।

दुनिया में सबसे तेज बढ़ रही भारत की सिविल एविएशन मार्केट

भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाले नागर विमानन बाजारों में से एक है। भारतीय एयरलाइंस ने लगभग 1,500 विमानों का ऑर्डर दिया है। इस साल की शुरुआत में एयर इंडिया ने 470 विमानों का ऑर्डर दिया था, जिसमें बोइंग के 220 विमान भी शामिल हैं।

गुप्ते ने कहा कि अगले 20 साल में भारतीय एयरलाइंस को 2,200 से अधिक विमानों की जरूरत रहने की उम्मीद है। उन्होंने साथ ही जोड़ा कि इसके लिए देश में पर्याप्त रूप से पायलट और मैकेनिक होने जरूरी हैं।

First Published - September 10, 2023 | 3:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट