facebookmetapixel
Advertisement
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्क

नई सरकार के पैकेज पर बहस चालू आहे

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:45 AM IST

नई सरकार से किसी नए वित्तीय प्रोत्साहन पैकेज की जरूरत को लेकर देश के दोनों प्रमुख औद्योगिक समूहों सीआईआई और फिक्की की राय मेल नहीं खा रही।
इन दोनों संस्थाओं के बीच यह मतभेद ऐसे समय उभरा है, जब निवेश बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए पैकेज की जरूरत पर आम सहमति जैसी स्थिति बनी है।
सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने बताया, ”वित्तीय प्रोत्साहन की जरूरत नहीं है, क्योंकि वित्तीय घाटा पहले से ही काफी ज्यादा है। वैसे आरबीआई को चाहिए कि ब्याज दर में 0.5 फीसदी की कटौती हो।” दूसरी ओर फिक्की महासचिव अमित मित्रा के अनुसार, ”नई सरकार को कर ढांचे को तार्किक बनाना होगा।
अर्थव्यस्था को वित्तीय प्रोत्साहन देने के लिए आयकर छूट की सीमा बढ़ानी होगी।” मित्रा के मुताबिक, ”यदि आयकर का न्यूनतम स्लैब बढ़ाकर 2.5 से 3 लाख किया जाता है तो प्रशासनिक लागत की बचत होती है। इससे कर संग्रह पर असर नहीं पड़ेगा क्योंकि इस आयकर स्लैब से बहुत ज्यादा आमदनी नहीं होती। लेकिन इससे प्रशासनिक लागत की बचत होती है।”
मित्रा ने कॉरपोरेट कर को भी कम करने और निवेश को छोड़ छूट को खत्म करने की सलाह दी है। उल्लेखनीय है कि वित्तीय संकट को देखते हुए मांग बढ़ाने की खातिर केंद्र सरकार पहले ही 3 आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज घोषित कर चुकी है। इस वजह से वित्तीय घाटा 2.5 फीसदी के शुरुआती अनुमान से बढ़कर 6 फीसदी तक चला गया।
सीआईआई और फिक्की की राय अलग-अलग
सीआईआई मांगे ब्याज दर में और कटौती, फिक्की कहे कर ढांचा हो तर्कसंगत

Advertisement
First Published - May 6, 2009 | 11:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement