Airtel Recharge Plan: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) की तरफ से मोबाइल टैरिफ रिवाइज करने के एक ही दिन बाद यानी आज दूसरी सबसे बड़ी कंपनी एयरटेल ने भी अपने रीचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। कंपनी ने बयान में बताया कि एंट्री लेवल प्लान में 70 पैसे प्रति दिन के हिसाब से रीचार्ज में इजाफा किया है।
सुनील भारती की कंपनी एयरटेल ने आज बयान जारी करते हुए बताया कि उसके मोबाइल टैरिफ में 10-21 फीसदी का इजाफा हो गया है। कंपनी का नया रीचार्ज प्लान 3 जुलाई 2024 से लागू हो जाएगा।
एयरटेल ने बयान में कहा, ‘भारती एयरटेल ने कहा है कि भारत में टेलीकॉम कंपनियों के लिए वित्तीय रूप से बेहतर बिजनेस मॉडल को सक्षम करने के लिए प्रति यूजर मोबाइल एवरेज रेवेन्यू (ARPU) 300 रुपये से ऊपर होना चाहिए। हमारा मानना है कि ARPU का यह स्तर नेटवर्क टेक्नोलॉजी और स्पेक्ट्रम में आवश्यक पर्याप्त निवेश को सक्षम करेगा और पूंजी पर मामूली रिटर्न प्रदान करेगा।
रिचार्ज के दाम में बढ़ोतरी का ऐलान करने के बाद एयरटेल के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। Airtel की शेयर प्राइस NSE पर 10:47 बजे 1.51 % की गिरावट के साथ 1,453.50 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। जबकि इसके शेयर 1,536.25 रुपये पर ओपन हुए थे। इंट्रा डे के दौरान अभी तक इसके शेयर 1,452 के लो लेवल तक जा चुके हैं।
| Airtel Prepaid Revised Plans | 
| पुरानी कीमत (रुपये में) | नई कीमत (3 जुलाई, 2024 से लागू होगी) | 
| 179 (अनलिमिटेड वाइस प्लान) | 199 | 
| 455 (अनलिमिटेड वाइस प्लान) | 509 | 
| 1799 (अनलिमिटेड वाइस प्लान) | 1999 | 
| 265 (डेली डेटा प्लान) | 299 | 
| 299 (डेली डेटा प्लान) | 349 | 
| 359 (डेली डेटा प्लान) | 409 | 
| 399 (डेली डेटा प्लान) | 449 | 
| 479 (डेली डेटा प्लान) | 579 | 
| 549 (डेली डेटा प्लान) | 649 | 
| 719 (डेली डेटा प्लान) | 859 | 
| 839 (डेली डेटा प्लान) | 979 | 
| 2999 (डेली डेटा प्लान) | 3599 | 
| 19 (डेटा ऐड प्लान) | 22 | 
| 29 (डेटा ऐड प्लान) | 33 | 
| 65 (डेटा ऐड प्लान) | 77 | 
| Airtel Postpaid Revised Plans | 
| पुरानी कीमत | नई कीमत | 
| 399 | 449 | 
| 499 | 549 | 
| 599 | 699 | 
| 999 | 1199 | 
गौरतलब है कि भारती एयरटेल के रीचार्ज प्लान में इजाफे से पहले रिलायंस जियो ने भी कीमतों में बढ़ोतरी की थी। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो भी 3 जुलाई 2024 से मोबाइल रिचार्ज प्लान में 12 से 27 प्रतिशत की वृद्धि करेगी। Reliance Jio लगभग ढाई साल के बाद मोबाइल सर्विस रेट में पहली बार बढ़ोतरी करने जा रही है।
रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन और मुकेश अंबानी के बेटे आकाश एम अंबानी ने बयान में कहा, ‘नई योजनाओं की शुरुआत इंडस्ट्री के इनोवेशन को आगे बढ़ाने और 5Gऔर AI टेक्नोलॉजी में निवेश के माध्यम से पर्यावरण अनुकूल वृद्धि को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम है।’