facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

लॉकडाउन में दूरसंचार फर्मों ने गंवाए ग्राहक

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:22 AM IST

दूरसंचार नियामक ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक भारतीय दूरसंचार फर्मों ने अप्रैल में 82 लाख ग्राहक गंवाए, जो मार्च में गंवाए गए ग्राहकों का करीब चार गुना है। राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन के कारण ऐसा हुआ। मार्च में कुल मिलाकर कंपनियों ने 28.4 लाख ग्राहक गंवाए थे। अप्रैल में शहरी मोबाइल ग्राहकों का आधार 90 लाख घटा।
वोडाफोन आइडिया ने 45 लाख ग्राहक गंवाए जबकि भारती एयरटेल ने 52 लाख। वहीं रिलायंस जियो ने इस अवधि में 16 लाख ग्राहक जोड़े। सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने मार्च में 95, 073 ग्राहक जोड़े जबकि अप्रैल में 20,000 से ज्यादा ग्राहक गंवाए। अभी दूरसंचार क्षेत्र में रिलायंस जियो का वर्चस्व है और उसकी वायरलेस बाजार में हिस्सेदारी 33.85 फीसदी है जबकि एयरटेल व वोडाफोन आइडिया की क्रमश: 28.06 फीसदी व 27.37 फीसदी। मार्च में रिलायंस जियो ने 46.8 लाख ग्राहक जोड़े।

Advertisement
First Published - July 24, 2020 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement