facebookmetapixel
Bihar Elections 2025: महागठबंधन का घोषणा पत्र, परिवार के एक सदस्य को नौकरी; शराबबंदी की होगी समीक्षासर्विस सेक्टर में सबसे ज्यादा अनौपचारिक नौकरियां, कम वेतन के जाल में फंसे श्रमिकदिल्ली में बारिश के लिए क्लाउड सीडिंग, 15 मिनट से 4 घंटे के भीतर बादल बरसने की उम्मीद8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी, 18 महीने में देगा सिफारिश; 50 लाख कर्मचारियों को होगा लाभडीएपी और सल्फर पर बढ़ी सब्सिडी, किसानों को महंगे उर्वरकों से मिलेगी राहतरिलायंस जल्द करेगी जियो आईपीओ का रोडमैप फाइनल, आकार और लीड बैंकर पर निर्णय साल के अंत तक!आकाश एजुकेशनल सर्विसेज को राहत, एनसीएलएटी ने ईजीएम पर रोक से किया इनकारQ2 Results: टीवीएस मोटर का मुनाफा 42% बढ़ा, रेमंड रियल्टी और अदाणी ग्रीन ने भी दिखाया दम; बिड़ला रियल एस्टेट को घाटाBS BFSI 2025: आ​र्थिक मुद्दों पर बारीकी से मंथन करेंगे विशेषज्ञ, भारत की वृद्धि को रफ्तार देने पर होगी चर्चाईवी तकनीक में कुछ साल चीन के साथ मिलकर काम करे भारत : मिंडा

Telecom debt: बड़ी टेलीकॉम कंपनियों पर ₹4 लाख करोड़ का कर्ज, BSNL का सबसे कम

संचार राज्य मंत्री पेम्मासनी चंद्र शेखर ने कहा, BSNL का कर्ज 2022 में ₹40,400 करोड़ था। सरकार के सहयोग और पुनरुद्धार पैकेज की मदद से इसे घटाकर ₹28,092 करोड़ कर दिया गया।

Last Updated- November 27, 2024 | 6:56 PM IST
telecom

देश की चार बड़ी टेलीकॉम कंपनियों पर वित्त वर्ष 2024 में कुल ₹4,09,905 करोड़ का कर्ज रहा। इसमें सरकारी कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) पर सबसे कम ₹23,297 करोड़ का कर्ज रहा। यह जानकारी बुधवार को संचार राज्य मंत्री पेम्मासनी चंद्र शेखर ने लोकसभा में दी।

संचार राज्य मंत्री पेम्मासनी चंद्र शेखर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनियों पर कर्ज का आंकड़ा

वोडाफोन आइडिया: ₹2.07 लाख करोड़
भारती एयरटेल: ₹1.25 लाख करोड़
जियो इन्फोकॉम: ₹52,740 करोड़
BSNL: ₹23,297 करोड़

BSNL का कर्ज कैसे घटा?

संचार राज्य मंत्री पेम्मासनी चंद्र शेखर ने कहा, BSNL का कर्ज 2022 में ₹40,400 करोड़ था। सरकार के सहयोग और पुनरुद्धार पैकेज की मदद से इसे घटाकर ₹28,092 करोड़ कर दिया गया।

सरकार का पुनरुद्धार पैकेज

2019: ₹69,000 करोड़ का पैकेज दिया गया, जिससे BSNL और एमटीएनएल के खर्चे घटाए गए।
2022: ₹1.64 लाख करोड़ का पैकेज दिया गया। इसमें नई पूंजी, कर्ज कम करने और ग्रामीण इलाकों में टेलीफोन सेवाओं में मदद पर जोर दिया गया।

4G/5G सेवाओं के लिए मदद

पेम्मासनी चंद्र शेखर ने आगे कहा, सरकार ने BSNL को 4G और 5G सेवाओं के लिए ₹89,000 करोड़ का स्पेक्ट्रम आवंटित किया।

BSNL का मुनाफा

पेम्मासनी चंद्र शेखर ने आगे बताया, सरकार की मदद से BSNL ने 2020-21 से परिचालन लाभ (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) कमाना शुरू कर दिया है। (PTI के इनपुट के साथ)

First Published - November 27, 2024 | 6:56 PM IST

संबंधित पोस्ट