facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

Tata Motors Q4 results: नेट प्रॉफिट 5,408 करोड़ रुपये रहा

Last Updated- May 12, 2023 | 6:35 PM IST
Tata Motors

घरेलू वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) का बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में नेट प्रॉफिट 5,408 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2021-22 की इसी तिमाही में कंपनी को 1,033 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। टाटा मोटर्स के अनुसार चौथी तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 1,05,932 करोड़ रुपये हो गई, जो जनवरी-मार्च, 2022 में 78,439 करोड़ रुपये थी।

वाहन विनिर्माता का एकल आधार पर शुद्ध लाभ समीक्षाधीन तिमाही में 2,696 करोड़ रुपये रहा, जो इससे एक वर्ष पहले 413 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में 2,414 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया, जबकि इससे पिछले वर्ष में कंपनी को 11,441 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी का एकीकृत राजस्व 2021-22 के 2,78,454 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 3,45,967 करोड़ रुपये हो गया।

First Published - May 12, 2023 | 6:35 PM IST

संबंधित पोस्ट