facebookmetapixel
Advertisement
FASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?अमेरिकी टैरिफ में बदलाव के प्रभाव पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी : सीतारमणApparel Retail sector: त्योहार भी नहीं बचा पाए रिटेल सेक्टर को! बिक्री गिरी, VMart क्यों बना फेवरेट?IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ की गड़बड़ी, क्या सुरक्षित है आपका पैसा? बैंक के CEO ने कही ये बातजेफरीज से IT स्टॉक्स को तगड़ा झटका! 6 दिग्गज शेयर हुए डाउनग्रेड, 33% तक घटाया टारगेटShree Ram Twistex IPO सब्सक्राइब करने के लिए खुला, ग्रे मार्केट में 5% प्रीमियम; निवेश करें या नहीं?Cement sector: हाउसिंग कमजोर, फिर भी सीमेंट की डिमांड मजबूत, क्या है बड़ा ट्रिगर? जान लें ब्रोकरेज की रायMexico Cartel Leader Killed: ड्रग किंग के मारे जाते ही मेक्सिको में हाहाकार, भारतीयों को घरों में रहने की सलाह₹590 करोड़ धोखाधड़ी से हिला IDFC First Bank, शेयर 20% लोअर सर्किट पर; क्या है मामला?Clean Max Enviro IPO सब्स्क्रिप्शन के लिए खुला, अप्लाई करना चाहिए या नहीं? ब्रोकरेज ने ये दी सलाह

टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनैंस जुटाएगी 8,000 करोड़ रुपये

Advertisement

टाटा समूह की होम लोन कंपनी तेजी से बढ़ते बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए धन जुटाएगी

Last Updated- January 31, 2024 | 10:31 PM IST
Tata Capital will seek approval from shareholders on deals related to Tata Steel, Tata Steel के साथ संबंधित सौदों पर शेयरधारकों से मंजूरी लेगी टाटा कैपिटल

टाटा समूह की कंपनी टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनैंस सबसे ज्यादा रकम जुटाने की कवायद के तहत कर्ज के तौर पर 8,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। टाटा कैपिटल फाइनैंशियल सर्विसेज की सहायक टाटा कैपिटल हाउसिंग के बोर्ड की बैठक 5 फरवरी को होगी, जिसमें रकम जुटाने की योजना पर चर्चा होगी।

जुटाई जाने वाली रकम का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहे हाउसिंग फाइनैंस बाजार में कंपनी की मौजूदगी बढ़ाने में किया जाएगा। बैंकिंग सूत्रों के मुताबिक, 8,000 करोड़ रुपये में से कंपनी टियर-2 कैपिटल के तौर पर 500 करोड़ रुपये तक जुटाएगी। टियर-2 कैपिटल पूंजी की दूसरी परत होती है, जिसे एनबीएफसी अपने जरूरी भंडार के तौर पर निश्चित रूप से रखती है।

बैंकरों ने कहा कि महामारी के बाद हाउसिंग फाइनैंस बाजार संक्रमण के दौर से गुजर रहा है और इनकी शिफ्टिंग अफोर्डेबल हाउसिंग से बड़े आवास की ओर हो रही है क्योंकि ग्राहक बड़े आवास खरीद रहे हैं। होम लोन का औसत आकार वित्त वर्ष 2020 के 20.2 लाख रुपये से 22 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ मार्च 2023 में 24.7 लाख रुपये पर पहुंच गया।

टाटा समूह हालांकि होम लोन बाजार में बहुत आक्रामक नहीं है, लेकिन समूह ने वित्तीय सेवा क्षेत्र को वृद्धि के अगले दौर के लिए पहचाना है। समूह की योजना वित्तीय सेवा कारोबार की होल्डिंग कंपनी टाटा कैपिटल को 2025 तक सूचीबद्ध कराने की भी है ताकि आरबीआई के दिशानिर्देशों का अनुपालन किया जा सके।

Advertisement
First Published - January 31, 2024 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement