facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली की नई EV पॉलिसी से Ather, Mahindra और Tata को मिलेगी रफ्तार! पूरे देश में तेज होगी इले​क्ट्रिक रेसGold, Silver Price Today: सोना ₹1,578 और चांदी ₹5,505 टूटी, क्या अब और गिरेंगे भाव?Fuel Price: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता! इस कंपनी ने ग्राहकों को दी बड़ी राहतAdvit Jewels की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को 37% तक का मुनाफाक्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरीजुलाई में पैसा कमाने का मौका? ब्रोकरेज ने बताए टॉप 10 खरीदने और बेचने वाले स्टॉक्स1 जुलाई से बड़ी राहत! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, चेक करें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम11 हफ्तों से घट रहा अमेरिका का ऑयल स्टॉक, क्या अब बदलने वाला है ट्रेंड?US Jobs Report से पहले डॉलर में आई मजबूती, 101.3 के पार पहुंचा डॉलर इंडेक्स

टाटा व ए वी बिड़ला की नजर छोटे पीई सौदों पर

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:55 PM IST

ऐसे समय में जबकि बेहतर रिकॉर्ड वाली प्राइवेट इक्विटी (पीई) कंपनियां का कारोबार भी मंदी की चपेट में है, वहीं दो बड़े कारोबारी घरानों- टाटा और ए वी बिड़ला की छोटे और मझोले सौदों पर नजर टिकी हुई है।


टाटा 5 करोड़ डॉलर या इससे कम कीमत वाले सौदों की तलाश में है, वहीं  कपड़े से लेकर दूरसंचार क्षेत्र तक में स्थापित बिड़ला समूह 2.5 करोड़ डॉलर तक  के सौदों पर अपना ध्यान लगा रहा है।

इस बाबत टाटा कैपिटल प्राइवेट इक्विटी के प्रमुख शैलेंद्र भंडारी ने कहा कि हमारी दिलचस्पी  कंपनी में बदलाव लाने की है। हम कोयले के ढेर में हीरों की तलाश में हैं।

भंडारी ने कहा कि हम ऐसे क्षेत्रों मे निवेश नहीं करना चाहते हैं जहां हमारा कारोबार धीमा है और साथ ही हम ऐसे कारोबार से भी परहेज कर रहे हैं जहां हम बाजार में अगुआ नहीं हैं।

समूह अपने दम पर पहले कोष का 15 फीसदी  निवेश एंकर इन्वेस्टमेंट के रूप में करना चाहता है। इससे पहले टाटा कै पिटल ने अपने पहले पीई फंड के लिए 40-50 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना बनाई थी।

पैसा जुटाने की मुश्किलों के बीच ए वी बिड़ला समूह ने कहा कि उसने अपने 25 करोड़ डॉलर के कोष में से करीब 40 फीसदी पीई फंड के लिए सुरक्षित रखा है। इसके अलावा समूह सौदों को पूरा करने और इनके मूल्यांकन के लिए अपने आप को और मजबूत कर रहा है।

Advertisement
First Published - January 14, 2009 | 9:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement